बिहार के गणपति पूजा पंडाल में फायरिंग और मारपीट, विधायक और पूर्व विधायक की बची जान

बिहार के गणपति पूजा पंडाल में फायरिंग और मारपीट, विधायक और पूर्व विधायक की बची जान

डेस्कः बिहार के सीतामढ़ी जिले में गणपित पूजा के दौरान पंडाल में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। इस घटना में परिहार की विधायक गायत्री देवी और उनके पति रामनरेश यादव बाल-बाल बच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बाबा परिहार ठाकुर मंदिर परिसर में आयोजित गणपति पूजा उत्सव पंडाल में रविवार रात जमकर मारपीट हुई। वहीं बाद में फायरिंग की बात भी कही जा रही है। हालांकि पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। इधर, मारपीट के बाद पूजा पंडाल में अफरा तफरी माहौल कायम हो गया। यह घटना विधायक गायत्री देवी एवं उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव के मौजूदगी में हुई। इस घटना में दोनों बाल-बाल बच गए।

राहुल गांधी की दरभंगा में हुई वोट अधिकार यात्रा को लेकर नया विवाद, सुरक्षाकर्मियों पर लगा बाइक चोरी करने का आरोप
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम किसी बात को लेकर पूजा समिति के कुछ सदस्यों एवं अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला को किसी तरह शांत करा लिया गया था। रात में विधायक गायत्री देवी एवं उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव पूजा पंडाल में आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद विधायक व पूर्व विधायक, पूजा समिति के सचिव प्रीतम कुमार प्यारे व अन्य लोगों के साथ पंडाल से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले एवं उसके कुछ अन्य साथियों ने मिलकर प्रीतम की जमकर पिटाई कर दी।

बिहार के नए चीफ सेकेट्री ने पद्भार संभाला, प्रत्यय अमृत को अमृतलाल मीणा ने कुर्सी पर बैठाया
बताया जा रहा है कि रविवार की शाम किसी बात को लेकर पूजा समिति के कुछ सदस्यों एवं अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला को किसी तरह शांत करा लिया गया था। रात में विधायक गायत्री देवी एवं उनके पति पूर्व विधायक रामनरेश यादव पूजा पंडाल में आयोजित जागरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन के बाद विधायक व पूर्व विधायक, पूजा समिति के सचिव प्रीतम कुमार प्यारे व अन्य लोगों के साथ पंडाल से बाहर आ रहे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। किसी को गोली नहीं लगी। इसके बाद फायरिंग करने वाले एवं उसके कुछ अन्य साथियों ने मिलकर प्रीतम की जमकर पिटाई कर दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now