बिहार के नए चीफ सेकेट्री ने पद्भार संभाला, प्रत्यय अमृत को अमृतलाल मीणा ने कुर्सी पर बैठाया

बिहार के नए चीफ सेकेट्री ने पद्भार संभाला, प्रत्यय अमृत को अमृतलाल ने कुर्सी पर बैठाया

पटनाः बिहार के नये मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार की देर शाम पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने स्वयं उन्हें उनकी कुर्सी पर बैठाया। साथ ही उन्होंने शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर दोनों पदाधिकारियों के परिवार के सदस्य समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। प्रत्यय अमृत 1991 बैच के आईएएस पदाधिकारी हैं। इससे पहले वह विकास आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव का कार्य संभाल रहे थे। इसके पहले अमृत लाल मीणा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन मुख्य सचिवालय के सभागार में किया गया। इस मौके पर मीणा की जीवनी पर एक वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें बताया गया है कि राजस्थान के करौली जिले के वह रहने वाले हैं।

राहुल गांधी की दरभंगा में हुई वोट अधिकार यात्रा को लेकर नया विवाद, सुरक्षाकर्मियों पर लगा बाइक चोरी करने का आरोप
वर्ष 1989 बैच के आईएएस मीणा का जन्म बहुत ही साधारण परिवार हुआ था। बचपन से वह मेधावी रहे हैं। अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर वह मुख्य सचिव के पद तक गये। उन्हें उनके कार्यकाल में तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विदाई समारोह में भावुक क्षण भी आये। मौके पर डीजीपी विनय कुमार, वरिष्ठ आईएएस हरजोत कौर, मिहिर कुमार सिंह, एन विजया लक्ष्मी, वंदना प्रेयषी, लोकेश कुमार सिंह, एच श्रीनिवास आदि ने अमृत लाल मीणा की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार रखे।

See also  Chirag Paswan ने मतगणना से पहले अपने सभी उम्मीदवारों के साथ किया रूद्राभिषेक

बिहार के बांका में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, नाराज व्यापारी विरोध प्रदर्शन पर उतरे
उन्हें और उनकी पत्नी को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में विकास आयुक्त एस सिद्धार्थ, अमृत लाल मीणा की पत्नी बर्फी मीणा, प्रत्यय अमृत की पत्नी रत्ना अमृत मौजूद आदि की मौजूदगी रहीं। वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी विदाई समारोह से जुड़े हुए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now