बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 27, 2025

बिहार के डिप्टी सीएम और मंत्री फिर आपस में भिड़े, अशोक चौधरी और विजय सिन्हा के बीच तनानती तू-तू, मैं-मैं पर उतरी

पटनाः बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और नीतीश कुमार के करीबी ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी मंगलवार को एक फिर से आपस में भिड़ गए। दोनों नेताओं के बीच भिड़त इतनी जबदस्त रही कि अगर कुछ मंत्री और अफसर बीच-बचाव नहीं करते, तो कुछ भी हो सकता था। बीच-बचाव करने वाले लोग, दोनों को नॉर्मल करने में कामयाब रहे। यह सब एक कॉलेज के लिए जमीन को लेकर हुआ। यह कॉलेज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमां खान के विधानसभा क्षेत्र कैमूर जिला के चैनपुर में बनना है।

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड पर आज आएगा फैसला, सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच तनाव की आशंका, निषेधाज्ञा लागू

बहरहाल, विजय सिन्हा और अशोक चौधरी के बीच तनातनी वाली बतकही की शुरूआत कैबिनेट की मीटिंग में हुई। कैबिनेट के बाद यह तू-तू मैं-मैं पर उतर आई। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट हॉल में अशोक चौधरी ने विजय सिन्हा से इस कॉलेज के लिए जमीन देने की बात कही। उनकी लाइन थी-अपने विभाग कृषि की जमीन कॉलेज को दे दीजिए न। ध्यान रहे कि विजय के पास कृषि विभाग भी है। उन्होने जमीन देने की घोषित शर्त बताई। कहा- नियम है कि कृषि विभाग जितनी जमीन देना है, उसके बदले उतनी ही जमीन लेता है। ऐसा हो जाए, तो मैं विभाग की जमीन दे दूंगा। अशोक का कहना था कि बदले में जमीन मिलने की प्रत्याशा में जमीन दे दीजिए। इसी लाइन पर और बातें होती रहीं। अंततः विजय ने कहा कि मैं अपने स्तर से जमीन नहीं दूंगा। हां, मुख्यमंत्री के स्तर से ऐसा कोई आदेश हो, तब तो कोई बात ही नहीं है।

See also  UPSC Result: मोबाइल खोने की FIR नहीं लिखी तो IPS बन गया बकरियां चराने वाला का बेटा

पटना में बच्चों की हत्या के बाद भारी बवाल; तेजस्वी का आरोप- मंगल पांडेय की गाड़ी पर हमला
मंत्री-अफसरों ने बीच-बचाव कर शांत कराया
कैबिनेट के बाद दोनों हॉल से बाहर निकले। सूत्रों के अनुसार, अशोक ने विजय से कहा-हमेशा आप ही कृषि मंत्री रहिएगा क्या! अशोक से बोले- आप तो हमेशा से, हमेशा के लिए मंत्री हैं न! दोनों के बीच बात बढ़ती गई। विजय ने यहां तक कह दिया कि अपना विभाग देखिए, अपना। दुनिया भर में सरकार को बदनाम कराए हुए है। बात बढ़ती गई। गुस्सा के भाव में दोनों, एक-दूसरे की तरफ बढ़े भी। वहां मौजूद मंत्री-अफसरों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत किया।

नीतीश के चहेते मंत्री और डिप्टी सीएम में हुई NDA बैठक में बकझक, मुख्यमंत्री देखते रहे तमाशा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now