- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

RWD इंजीनियर विनोद राय पर कसा EOUका शिकंजा: पटना, समस्तीपुर, सीतामढ़ी में छापेमारी

RWD इंजीनियर विनोद राय पर कसा EOUका शिकंजा: पटना, समस्तीपुर, सीतामढ़ी में छापेमारी

पटनाः करोड़ों के नोट जलाने और भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने वाले आरडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय की मुश्किलें बढ़ती जही जा रही हैं। विनोद राय के ठिकानों पर फिर छापेमारी की जा रही है। धनकुबेर विनोद राय पर समस्तीपुर में नया मामला सामने आया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश पर आर्थिक एवं साइबर अपराध इकाई की टीम छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। ताजा मामला आय के 3 करोड़ 38 लाख की अवैध संपत्ति का है।

बिहार में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर विजलेंस का छापा, 3.75 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप
विनोद राय पर 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाने का आरोप पहले से हैं। गुरुवार को समस्तीपुर के अलावे पटना और सीतामढ़ी में भी कार्रवाई चल रही है। पिछले दिनों जब जांच एजेंसी इनके पटना आवास पर कार्रवाई करने पहुंची तो पत्नी और विनोद राय ने मिलकर करोड़ों के नोट जलाकर नाला में बहा दिए। इस आरोप में इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया।

See also  एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद कुमार का तबादला, गैंगस्टर अमन साहू को किया था ढेर

दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद
जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के आदर्श नगर, पटना के अगमकुआं और सीतामढ़ी में एक स्थान पर छापेमारी की चल रही है। ताजा मामले में उनके खिलाफ आय से तीन करोड़ 38 लाख अधिक संपत्ति का आरोप है। इस मामले में ईओयू में कांड संख्या-24/2025 दिनांक 10.09.2025 भी दर्ज है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुप्त संपत्ति के सबूत मिले हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now