TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने फलता से चुनावी मैदान छोड़ा,कैंपेन खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले किया ऐलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 19, 2026

TMC उम्मीदवार जहांगीर खान ने फलता से चुनावी मैदान छोड़ा,कैंपेन खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले किया ऐलान

डेस्कः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी की ओर से सबसे चर्चित नाम जहांगीर खान का रहा। यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा ने उसके घर में घुसकर खुली चेतावनी दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को ईवीएम में छेड़छाड़ और मतदाताओं को डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप के बाद रद्द कर दिया गया था। इस सीट पर अब चुनाव होना है लेकिन उससे पहले ही टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने मैदान छोड़ने का एलान कर दिया।फलता में 21 मई को मतदान होना था और मंगलवार चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में रोड़ शो किया।
 


जहांगीर खान ने ऐलान किया है कि अब वह चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं होंगे। यह घोषणा उस दिन हुई है, जिस दिन चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है। बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नतीजा सबको मालूम है, इसलिए कोई कैंपेन नहीं चल रहा है। सारी गुंडागर्दी खत्म हो गई है। इनको पता है कि बुरी तरह टीएमसी की हार होगी।

फलता डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, जहां दोबारा मतदान की तैयारियों के दौरान तृणमूल कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता की मौजूदगी नहीं दिखी। इस बात पर बीजेपी बंगाल चीफ समिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि फलता में चुनाव प्रचार के दौरान अभिषेक कहां हैं। इसी तरह, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी जहांगीर खान पर निशाना साधते हुए पूछा, "पुष्पा कहां है?"
TMC का गढ़ रहा है फलता
पश्चिम बंगाल की सियासत में कभी जहांगीर खान की तूती बोलती थी, लेकिन अब सत्ता बदलने के बाद वक्त पूरी तरह से तब्दील हो चुका है। ऐसे में फलता सीट जो 15 सालों से टीएमसी का मजबूत गढ़ बना हुआ है, उस पर बीजेपी भी जीत का परचम फहराना चाहती है।
'सिंघम' बनाम 'पुष्पा'
पिछले कुछ दिनों से फलता का चुनाव सुर्खियों में बना हुआ है।देखते ही देखते यह चुनाव आम सियासी लड़ाई से आगे निकलकर एक्शन फिल्मों की स्क्रिप्ट जैसा हो गया। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा, जिन्हें यूपी की सियासत में 'सिंघम' के तौर पर देखा जाता है। वहीं, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने एक चुनावी जनसभा में खुलेआम चुनौती देते हुए कहा था,'अगर तुम सिंघम हो, तो मैं पुष्पा हूं, पुष्पराज, झुकेगा नहीं।' इसी वक्तव्य को याद करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सवाल उठाया कि पुष्पा कहां है।

See also  रामनवमी में DJ की तेज आवाज से महिला की बिगड़ी तबीयत, होटल के शीशे टूटे, दो डीजे जब्त
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now