‘वोट चोरी’ के जिस डाटा को लेकर चुनाव आयोग को घेर रहे थे राहुल गांधी, CSDS के संजय कुमार ने उसे डिलीट कर मांग ली माफी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

'वोट चोरी' के जिस डाटा को लेकर चुनाव आयोग को घेर रहे थे राहुल गांधी, CSDS के संजय कुमार ने उसे डिलीट कर मांग ली माफी

डेस्कः लोकनीति-CSDS के को-डायरेक्टर और जाने-माने चुनाव विश्लेषक संजय कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट डिलीट करके राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है, जिसमें उन्होंने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच महाराष्ट्र के दो विधानसभा क्षेत्रों नासिक पश्चिम और हिंगना में मतदाताओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी की दी थी। संजय कुमार ने वह डेटा शेयर किया था जिसे महाराष्ट्र में कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को मजबूती देने वाले के रूप में देखा जा रहा था, जिसे उसके नेता राहुल गांधी ने और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है। राहुल गांधी ने कई बार संजय कुमार के इस ट्वीट का जिक्र कर चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। अब संजय कुमार ने माफी मांगते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की तुलना करने में गलती हो गई थी। संबंधित ट्वीट डिलीट कर दिया गया है।

GyseHp4WEAAMBPM

मुख्य चुनाव आयुक्त ‘ज्ञानेश कुमार’ के परिवार पर Grok ने किया खुलासा,बेटी-दामाद की पोस्टिंग को कांग्रेस ने साधा निशाना
संजय कुमार ने कहा कि डेटा टीम से आंकड़ों का अध्ययन करने में गलती हो गई थी। हमारा उद्देश्य किसी तरह की गलत जानकारी देना नहीं था। संजय कुमार के माफी मांगने के बाद बीजेपी को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। बीजेपी ने कहा कि यह एक ‘ईमानदारी वाली गलती’ थी।बीजेपी के आईटी चीफ अमित मालवीय ने कहा, हर चुनाव में यही होता है कि पहले कहा जाता है कि बीजेपी हार रही है। वहीं जब बाजी पलट जाती है तो इस बात पर चर्चा शुरू होती है कि बीजेपी आखिर कैसे जीत गई। यही लोग किसी तरह समझाते हैं कि बीजेपी कैसे जीती। उन्हें लगता है कि टीवी देखने वाली जनता मूर्ख है। उन्होंने कहा, सीएसडीएस ने बिना जांचे-परखे ही आंकड़े पोस्ट कर दिए। इससे कांग्रेस को महाराष्ट्र में प्रपंच गढ़ने का मौका मिल गया।

See also  मानहानि मामले में राहुल गांधी को झारखंड हाईकोर्ट से राहत

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने किया विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का एलान, बी सुदर्शन रेड्डी और सीपी राधाकृष्णन में होगा मुकाबला
क्या था संजय कुमार का दावा
डिलीट किए गए ट्वीट में संजय कुमार ने दावा किया था कि महाराष्ट्र की रामटेक विधानसभा नंबर 59 में लोकसभा चुनाव के वक्त कुल 466203 वोटर थे, जबकि विधानसभा चुनाव के दौरान यह संख्या घटकर केवल 286931 रह गई। ऐसे में दोनों चुनाव के बीच वोटरों की संख्या 38 फीसदी तक कम हो गई।
संजय कुमार ने एक और दावा किया था कि देवलाली विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के दौरान 4,56,072 वोटर थे जो कि विधानसभा चुनाव के दौरान 2,88,141 ही रह गए। ऐसे में 36 फीसदी वोटर कम हो गए। बीजेपी ने कहा, जिन संस्थानों के आंकडों पर राहुल गांधी को भरोसा है, वे स्वीकार कर रहे हैं कि उनके आंकड़े ही गलत थे। यह केवल महाराष्ट्र के वोटर्स को बदनाम करने की कोशिश है।

राहुल गांधी की यात्रा के दौरान RJD सांसद संजय यादव और विधायक डब्लू सिंह के बाडीगार्ड भिड़े, तेजप्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना
चुनाव आयोग से चल रही है तनातनी
राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं। 7 अगस्त को राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर 'वोट' चोरी के आरोप लगाते हुए प्रजेंटेशन दिया था। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा सीट में वोटर लिस्ट में धांधली की गई। वहीं संजय कुमार के डेटा का उदाहरण देते हुए भी उन्होंने महाराष्ट्र में वोट चोरी का आरोप लगाया था।
राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में भी एसआईआर करवाकर केवल सरकार वोटों की चोरी करवाना चाहत है। उन्होंने चुनाव आयोग और बीजेपी की साठगांठ के भी आरोप लगाए। इसके बाद चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया और उनके दावों को खारिज कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि राहुल गांधी निराधार दावे कर रहे हैं और इसके लिए उन्हें शपथपत्र देकर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान, सूर्यकुमार को मिली टीम की कमान, गिल बने उपकप्तान
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहता है विपक्ष?
खबर यह भी है कि इंडिया गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहता है। विपक्ष का कहना है कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान महाभियोग पर चर्चा की गई। हालांकि किसी नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now