रांचीः आस्था का महापर्व छठ पूरे देश में उदियमान सूर्य को अर्ध्य के साथ ही संपन्न हो गया । झारखंड और बिहार के सभी नदियों , तालाबों और घाटों पर जनसैलाब नजर आया । सुबह-सुबह हर घाट छठ की छटा देखने लायक थी । मुंबई का समंदर तट हो या दिल्ली की यमुना या पटना के गंगा घाट या फिर रांची की स्वर्णरेखा का तट हर तरफ छठ व्रत की आस्था का समंदर बहते दिखा । रांची में सभी घाटों पर लाखों लोगों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया ।
पटना में सम्राट चौधरी गंगा घाट पर नजर आए तो लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने गोमती के किनारे अर्घ्य दिया । मुंबई में भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस समंदर तट के छठ घाट पर नजर आए । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का भी निधन हुआ है इसलिए पारंपरिक रुढ़ियों की वजह से घाट पर तो नहीं गए लेकिन उन्होंने राज्य के सभी लोगों को इस महापर्व की बधाई दी ।
लोकआस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय दिवस के पावन अनुष्ठान ‘खरना’ के अवसर पर कल संध्याकाल में गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट में अभिभावक तुल्य आदरणीय श्री राकेश चौधरी जी के आवास पर पहुँचकर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ खरना का पवित्र महाप्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
छठी मईया की कृपा एवं आशीर्वाद समस्त क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही प्रार्थना करती हूँ।
#जय_छठी_मईया #खरना #प्रसाद
@BJP4India @NitinNabin @BJP4Jharkhand @AdityaPdSahu @MahanagarBjp
— Purnima Sahu (@purnimasahubjp) November 15, 2026
सूर्योपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज लखनऊ में माँ गोमती के तट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची माताओं, बहनों और छठ व्रतियों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की स्मारिका ‘सनेश’ का विमोचन और लोकगायिका ‘पद्म श्री’ श्रीमती मालिनी अवस्थी जी को सम्मानित भी किया।
छठी मइया से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुखमय एवं मंगलमय हो।
छठ महापर्व की आप सभी को हृदय से बधाई और इस आयोजन हेतु शुभकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 15, 2026
आज रांची के विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती रोशनी खलखो जी भी उपस्थित रहीं। जय छठी मईया 🙏 https://t.co/QZWZFTCidn
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) November 15, 2026





