राहुल गांधी की यात्रा के दौरान RJD सांसद संजय यादव और विधायक डब्लू सिंह के बाडीगार्ड भिड़े, तेजप्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2025

राहुल गांधी की यात्रा के दौरान RJD सांसद संजय यादव और विधायक डब्लू सिंह के बाडीगार्ड भिड़े, तेजप्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना

डेस्कः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बिहार में वोटर अधिकार यात्रा चल रही है। यात्रा के दूसरे दिन औरंगाबाद में तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद संजय यादव और नबीनगर से आरजेडी विधायक विजय कुमार उर्फ डब्बू सिंह के बॉडीगार्ड आपस में भिड़ गए। सांसद और विधायक के बॉडीगार्ड में बहस होने लगी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाइव दैनिक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु के अस्थि विजर्सन के बाद नेमरा छोड़ रांची रवाना, पूरे परिवार के साथ खिंचवाई फोटो
सांसद-विधायक के बॉडीगार्ड की इस भिड़त पर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने चुटकी ली है। पार्टी और परिवार से बेदखल तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को यादव को एक बार फिर ‘जयचंदों’ से दूर रहने की नसीहत दे दी।

ट्रेन में कुत्ते के हमले से मचा हड़कंप, यात्री डर कर बोगी से बाहर भागे, आधे घंटे से ज्यादा स्टेशन पर खड़ी रही सवारी गाड़ी
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार सुबह औरंगाबाद जिले के देव से राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का काफिला गयाजी की ओर बढ़ा। इसी दौरान ओवरटेक करने को लेकर संजय यादव एवं डब्लू सिंह के बॉडीगार्ड्स में बहस हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। विधायक के बॉडीगार्ड गाड़ी के अंदर बैठे थे, जिन्हें संजय यादव के बॉडीगार्ड्स ने पीटने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला शांत करा दिया।

See also  Land Scam Case: ईडी ने जब्त किये कई बैंक अकाउंट, छापेमारी में बरामद 1 करोड़ 25 लाख रूपये जब्त

मनिका विश्वकर्मा ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब, 74वें Miss Universe प्रतियोगिता में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट
तेज प्रताप यादव ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा है कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने के लिए निकले हैं या फिर लोकतंत्र को तार-तार करने निकले हैं। क्योंकि जिस प्रकार से नबीनगर विधानसभा से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक को और उसके साथ एक मीडिया पत्रकार भाई को जयचंद द्वारा मारा-पीटा और गाली गलौज किया गया है, यह बेहद ही गलत और शर्मनाक है। मैं इसकी कड़ी आलोचना करता हूं।”

 

दामोदर घाटी निगम में अनियमितता का चौकाने वाला मामला, पहले बनाया गया पार्क फिर निकाला गया टेंडर
तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा, "अभी भी समय है। अपने आस-पास के जयचंदो से सावधान हो जाओ नहीं तो चुनाव में बहुत बुरा परिणाम देखने को मिलेगा। अब आप कितने समझदार हैं यह चुनाव परिणाम तय कर देगा।"

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now