- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

ICICI बैंक विरोध के बाद बैकफुट पर आया, घटाई ₹50000 वाली मिनिमम बैलेंस की लिमिट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

ICICI बैंक विरोध के बाद बैकफुट पर आया, घटाई ₹50000 वाली मिनिमम बैलेंस की लिमिट

डेस्कः प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने भारी विरोध के बाद अर्बन एरिया यानी शहरी क्षेत्रों में नए ग्राहकों के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस (एमएबी) की जरूरत को घटा दिया है। बैंक ने इसे आंशिक रूप से 50,000 रुपये से घटाकर 15,000 रुपये कर दिया है। यह संशोधन ग्राहकों के भारी विरोध के बाद किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने शहरी क्षेत्रों में नए ग्राहकों के लिए एमएबी की जरूरत को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया था। हालांकि, नए बदलाव के बाद भी एमएबी लिमिट पहले की तुलना में 5,000 रुपये अधिक है।

लालू यादव बिहार में बलात्कार की तुलना पर फंसे, कोर्ट ने भेजा RJD अध्यक्ष को नोटिस
किन ग्राहकों को मिलेगी राहत
इसके अलावा, बैंक ने सेमी-अर्बन एरिया में नए आईसीआईसीआई बैंक ग्राहकों के लिए न्यूनतम शेष राशि भी 25,000 रुपये से घटाकर 7,500 रुपये कर दी गई है। ग्रामीण और सेमी-अर्बन एरिया में पुराने ग्राहकों के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस 5,000 रुपये पर बनी हुई है। सैलरी अकाउंट, प्रधानमंत्री जनधन खाते और बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट धारकों को इस नियम से छूट मिलेगी क्योंकि ये जीरो बैलेंस खाते हैं।

See also  NEET UG Paper leak: हजारीबाग के ओएसिस स्कूल से लीक हुआ था नीट का प्रश्न पत्र, ईओयू ने जब्त किए सबूत

राहुल गांधी की जान को खतरा! कांग्रेस सांसद ने कोर्ट में किया दावा, याचिका में कहा-दो नेताओं ने दी धमकी
क्या है मिनिमम एवरेज बैलेंस का मतलब
मिनिमम एवरेज बैलेंस, वह न्यूनतम राशि है जो कोई ग्राहक जुर्माने से बचने के लिए अपने सेविंग अकाउंट में रख सकता है। प्रत्येक बैंक की सेविंग अकाउंट के प्रकार और ब्रांच के स्थान के आधार पर न्यूनतम शेष राशि के लिए अपनी अलग-अलग जरूरत होती हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR को वोटर फ्रेंडली माना,कहा-पहले 7 पेपर थे, अब तो 11 में कोई एक कागज मांगे रहे हैं
बैंक शाखा का स्थान एक अहम भूमिका निभाता है क्योंकि मिनिमम एवरेज बैलेंस की जरूरत इस बात पर निर्भर करती हैं कि वह महानगरीय या शहरी शाखा है। इसके अलावा अर्ध-शहरी शाखा या ग्रामीण शाखा के ग्राहकों को भी इस नियम को मानना पड़ता है।

मोस्टवॉन्टेड सलीम पिस्टल किया गया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने नेपाल बॉडर पर धर दबोचा
SBI का IMPS ट्रांजैक्शन पर फैसला
इस बीच, एसबीआई ने 15 अगस्त से IMPS ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फीस वसूलने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक 25,000 रुपये से अधिक के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर चार्ज देना होगा जबकि 25,000 रुपये तक का ट्रांसफर पहले की तरह फ्री ही कर सकेंगे।

See also  मध्यप्रदेश मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, बिल्डिंग के अंदर फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now