गर्वनर के हाथों डिग्री लेने कर दिया इनकार, पीएचडी स्टूडेंट ने बताई बड़ी वजह…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 13, 2025

jean Joseph

तिरुनेलवेली: मनोनमनियम सुंदरनार विश्वविद्यालय के 32वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को एक अभूतपूर्व घटना सामने आई, जब पीएचडी स्कॉलर जीन जोसेफ ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि से डिग्री लेने से मना कर दिया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि राज्यपाल “तमिलनाडु और तमिलों के खिलाफ” हैं, इसलिए वह उनसे डिग्री स्वीकार नहीं करेंगी।

राज्यपाल के हाथों नहीं ली डिग्री

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जीन जोसेफ को राज्यपाल के पास से सीधे आगे बढ़ते हुए देखा जा सकता है। राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए उन्हें पास बुलाने का इशारा किया, लेकिन वह उनकी अनदेखी कर विश्वविद्यालय के कुलपति एम. चंद्रशेखर से अपना डिग्री प्रमाणपत्र लेती हैं।

तमिलों के अपमान का लगाया आरोप

जीन जोसफ ने कहा कि “मैं ऐसे व्यक्ति से डिग्री नहीं लेना चाहती जो न तो तमिलनाडु का सम्मान करता है और न ही तमिल संस्कृति का। राज्यपाल तमिलों का सम्मान नहीं करते, इसलिए मैंने उनसे डिग्री न लेने का निर्णय लिया,” 38 वर्षीय जोसेफ ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा।

See also  कपड़े उतार दौड़ाई कार, महिला को दी गालियां, MNS नेता के बेटे की गुंडई, देखे VIDEO

डीएमके नेता की पत्नी हैं जीन जोसफ

जोसेफ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) नेता एम. राजन की पत्नी हैं, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कदम पूरी तरह से उनका निजी निर्णय था और इसमें उनके पति की राजनीति का कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उन्होंने दो दिन पहले समारोह का निमंत्रण मिलने के बाद लिया था, लेकिन इसे अमल में लाने का फैसला अंतिम क्षण में किया।

आर एन रवि ने कई बिलों को अटकाया था

उन्होंने NEET परीक्षा के मुद्दे पर भी राज्यपाल की आलोचना की। “कई युवा डॉक्टर बनना चाहते हैं और NEET से छूट चाहते हैं, लेकिन राज्यपाल ने इस विधेयक को लंबे समय तक रोके रखा। आज भी तमिल छात्रों को इसका लाभ नहीं मिला है,” उन्होंने कहा।

गौरतलब है कि राज्यपाल आर. एन. रवि ने राज्य विधानसभा से पारित कई विधेयकों को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 2025 में उनके उस फैसले को अवैध करार दिया, जिसमें उन्होंने नवंबर 2024 में 10 विधेयकों को राष्ट्रपति के पास भेजा था, जबकि विधानसभा ने उन्हें पुनः पारित किया था।

See also  छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा,10 मजदूरों की मौत 15 घायल

विरोध का वीडियो वायरल

जोसेफ, जिनके पास मानव संसाधन में पीएचडी, एमबीए और बी.कॉम की डिग्रियां हैं, ने कहा कि उनका यह कदम दूसरों को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि “मेरा मानना है कि गलत होने पर किसी भी शक्तिशाली व्यक्ति के सामने डटकर खड़ा होना चाहिए,” ।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now