लड़कियों को इंस्टग्राम से करता था ट्रैप, यौन शोषण के आरोपी को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

लड़कियों को इंस्टग्राम से करता था ट्रैप, यौन शोषण के आरोपी को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेस्कः इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण करने का आरोपित 19 वर्षीय अर्पित शर्मा को झारखंड के चौपारण से धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अर्पित यूपी के लखनऊ के आलमबाग का रहने वाला है।

यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड
पुलिस ने चिरकुंडा क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी को भी बरामद कर लिया है, जिसे अर्पित ने बरगलाकर प्रेमजाल में फंसाया था। लड़की सात जून को अपना घर छोड़कर उसके साथ चली गई थी। आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया गया। लड़की का न्यायालय में पुलिस ने बयान कराया है।

टीचर ने स्टूडेंट को दी 10 पेज गाली लिखने की सजा, झारखंड में आया हैरान करने वाला मामला
आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह कई लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण कर चुका है। जानकारी के अनुसार, अर्पित लखनऊ के न्यू पब्लिक स्कूल पवनपुरी से 12वीं की परीक्षा पास की है। वह इंस्टाग्राम के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती करता था। उनको अपनी मीठी-मीठी बातों से प्रेमजाल में फंसाता था।

See also  धनबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक करोड़ रुपये का शराब किया गया बरामद

गयाजी एयरपोर्ट के कोड ‘GAY’ को लेकर विवाद, BJP सांसद की मांग से LGBTQ एक्टिविस्ट नाराज
कुमारधुबी कोलियरी की नाबालिक लड़की को भी उसने फंसा लिया था। लड़की को ले जाने के लिए सात जून को ट्रेन से कुमारधुबी आया। उसे धनबाद से हावड़ा व फिर वाराणसी ले गया। वहां मंदिर भी गया। फिर एक होटल में काम किया, उसमें ही मिले कमरे में लड़की को लेकर रहा। लड़की के साथ संबंध बनाने की कोशिश की, मगर उसने विरोध कर दिया। तब नशीली दवा खिलाकर उससे तीन दिन संबंध बनाए। इस बीच वह बीमार हो गई।

राहुल गांधी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी मामले में मिली जमानत
होटल में कम पैसा मिलने के चलते वहां से सिहोर मध्यप्रदेश चला गया। वहां पहले भी कई लड़कियों को लेकर जा चुका है। सिहोर में रहने के दौरान पता चला कि पुलिस उसे खोज रही। तब लड़की को लेकर गुवाहाटी गया।वहां से लखनऊ आ गया। पैसे की तंगी होने पर अपना मोबाइल भी बेच दिया। वहां से फिर सिहोर चल गया और चाय बेचने लगा। इस बीच एक पुराना मोबाइल खरीद लिया। तभी पता चला कि फिर से पुलिस सक्रिय है तो झारखंड के चौपारण आ गया।

See also  झारखंड के गुमला में व्यवसायी विनोद जाजोदिया की हत्या, बेटे के CA परीक्षा पास करने के बाद घर में खुशी का माहौल गम में बदला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now