टीचर ने स्टूडेंट को दी 10 पेज गाली लिखने की सजा, झारखंड में आया हैरान करने वाला मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 5, 2025

डेस्कः झारखंड के धनबाद से एक हौरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे को ऐसी सजा दी गई कि हर कोई अचरज और गुस्से में हैं। कक्षा चार के एक बच्चे को टीचर ने 10 पेज गालियां लिखने की सजा दी। मामला धनबाद के हिल कॉलोनी स्थित संत मेरी स्कूल का है।

AI के गॉडफादर ने दी चेतावनी, कहा- अगर चैटबॉट ने अपनी भाषा बना ली तो…
आरोप है कि यहां एक टीचर ने बच्चे को गाली लिखने की सजा दी। बच्चे ने 10 पेज अपशब्द लिखे। कॉपी में यह लिखा देख परिजन भौचक्के रह गए। इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और बाल संरक्षण पदाधिकारी से की।चौथी कक्षा के छात्र की कॉपी में अपशब्द लिखने पर मां स्कूल पहुंची, लेकिन तबतक स्कूल बंद हो गया था। स्कूल प्रबंधन की करतूत पर महिला गेट के पास रोने लगी। महिला को रोता देख मजार कमेटी व अन्य लोग पहुंचे। बाद में प्रिंसिपल को जानकारी दी गई। जब सुनवाई नहीं हुई तो महिला बच्चे को लेकर बाल संरक्षण पदाधिकारी के पास पहुंची और शिकायत की। महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान फर्जी दस्तावेज बना पाकिस्तान हुआ शिफ्ट, फैज खान रखा नाम, UAPA लगाने की तैयारी

चलती बस में अचानक लड़की की हो गई मौत, शरीर पर चिपके मिले 26 आईफोन; हैरत में पुलिस
वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा कि मां ने शिकायत की है। तुरंत स्कूल प्रबंध कमेटी की बैठक बुलाई गई, जिसमें पता चला कि बच्चे आपस में गाली दे रहे थे। इसपर टीचर ने उन्हें सजा दी। टीचर नेहा और बबिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now