यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के केस में बड़ा ऐक्शन, डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 6, 2025

रांची में पार्टी के नाम पर घर बुलाया, नाबालिग को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

डेस्कः यूपी में महिला अधिकारी से यौन शोषण के आरोप में राज्य कर विभाग मथुरा में तैनात उपायुक्त कमलेश कुमार पांडेय समेत सात अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में शासन ने डिप्टी कमिश्नर समेत सात अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। शेष छह सदस्य आंतरिक परिवाद समिति (विशाखा) के सदस्य हैं, जिन पर आरोपी को बचाने के आरोप हैं। मंगलवार देर शाम सभी का निलंबन आदेश संयुक्त सचिव रघुबीर प्रसाद ने जारी किया।

कमलेश कुमार राज्य कर विभाग मथुरा खंड एक में तैनात हैं। उनकी अधीनस्थ महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। ये भी आरोप लगाए कि कई अवसरों पर उन्होंने अनैतिक व्यवहार किया। शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इस पर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के अंतर्गत निलंबित करके संयुक्त आयुक्त बांदा कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया गया है।

झारखंड में राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड, ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए लड़की ने पति को मार डाला

See also  America में 75 देशों के लोगों की No Entry, Donald Trump ने नए वीजा जारी करने पर लगाई रोक

महिला अधिकारी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का जिम्मा आतंरिक परिवाद समिति (विशाखा) को दिया गया था। छह सदस्यीय समिति पर आरोप हैं कि जांच के नाम पर आरोपी अधिकारी को बचाने का प्रयास किया और अपनी जिम्मेदारी का पालन नहीं किया।

इस पर आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य कोमल छाबड़ा ( सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई-2, मथुरा), प्रतिभा (उपायुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा), पूजा गौतम (सहायक आयुक्त, राज्य कर खंड-2 मथुरा), संजीव कुमार (उपायुक्त, राज्यकर खंड-5 मथुरा), सुनीता देवी (राज्य कर अधिकारी, खंड-3, मथुरा) और वीरेन्द्र कुमार ( उपायुक्त खंड-3 मथुरा) को निलंबित कर दिया गया। कमलेश कुमार पांडेय और समिति के सदस्यों के विरुद्ध आरोपों की जांच के लिए राज्य कर विभाग में विशेष सचिव कृतिका ज्योत्सना को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

बच्चे से बुजुर्ग तक सभी रात में जाते थे ‘स्कूल’, गजब थी शिबू सोरेन की वह पहल

नम आंखों से दिशोम गुरु को अंतिम विदाई; उमड़ा जन सैलाब, शिबू सोरेन अमर रहें से गूंजा आसमान

See also  झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता से मांगी गई दो करोड़ की रंगदारी, राहुल दुबे गैंग के नाम पर आया फोन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now