लोहरदगा में आकांक्षा हाट का DC ने किया उद्घाटन, उपायुक्त ने कहा-स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देना उद्देश्य

लोहरदगा में आकांक्षा हाट का DC ने किया उद्घाटन, उपायुक्त ने कहा-स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देना उद्देश्य

लोहरदगाः नीति आयोग के सहयोग से लोहरदगा जिला प्रशासन के तत्वावधान में समाहरणालय मैदान में पांच दिवसीय संपूर्णता अभियान-सह-सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का उद्घाटन शनिवार को उपायुक्त डा. कुमार ताराचंद के साथ अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया। जिसके बाद समाहरणालय मैदान में लगे स्टाल का डीसी-डीसीसी समेत अन्य अधिकारियों ने बारी-बारी से निरीक्षण कर स्टाल में रखे गए स्थानीय कृषि और वन उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्प एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को नजदीक से देखा और उसके बारे में जानकारी लेकर इस प्रयास की सराहना की। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देना आकांक्षा हाट का उद्देश्य है। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

1

झारखंड के मंत्रियों की सेहत पर किसकी लगी बुरी नजर! 5  महीने में 4  मंत्रियों में की तबीयत हो चुकी है खराब

नीति आयोग की पब्लिक पॉलिसी फैलो रम्या कौशिक एवं आयेशा ख़ान की देखरेख नीति आयोग के सहयोग से जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित संपूर्णता अभियान-सह-सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट में स्थानीय कृषि और वन उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्प एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को लोगों ने नजदीक से देखकर इसकी सराहना की और जरूरत के सामानों की खरीददारी भी किया। मौके पर रम्या कौशिक ने कहा कि स्थानीय किसानों, वन उत्पादों का बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद को स्थानीय के साथ-साथ बाहर के बाजारों से कैसे जोड़ सकते हैं इसके लिए उत्पादक को वर्कशाप कराने के साथ बाजार भी दिखाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर उत्पाद को देखकर लोग इसकी अनुभव करते हुए यहां से खरीदकर ले जाएं। स्थानीय उत्पाद काफी बेहतर हैं ऐसे में ब्रांडेड लेने की कोई जरूरत ही नहीं है। यहां पर शुद्ध उत्पाद लोगों को काफी आसानी से पहुंच रही है। लोहरदगा में जो हस्तशिल्प के सामान बन रहे हैं वह काफी बेहतर है। बड़े-बड़े दुकानों से खरीदने से बेहतर है कि सस्ते दरों पर स्थानीय स्तर पर या फिर हस्तशिल्पकारों से हीं खरीदें। इसके लिए हम सरकार का वोकल फोर लोकल हैशटैग यूज करते हैं। इसी उत्साह के साथ हम स्थानीय बाजार को आगे बढ़ाना चाहते हैं। मौके पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीओ अमित कुमार, डीएसओ ज्ञान शंकर जायसवाल, किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, नीति आयोग से पब्लिक पॉलिसी फैलो रम्या कौशिक एवं आयेशा ख़ान, जिला समन्वयक अभिलाषा, उद्योग विभाग से अजीत विद्यार्थी, चैंबर आफ कामर्स के सचिव राकेश कुमार सिन्हा एवं पिरामल फाउंडेशन के स्वाति, सम्राट, क़ासिम, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, विशुनपुर विधायक के प्रतिनिधि अजहर इकबाल समेत जिला परिषद सदस्य वे जिला स्तरीय पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे।

See also  Lohardaga Accident Update: आहत शहर ने खुद ही रखा बंद, डीजे वैन से हादसे में दो की हुई थी मौत, दर्जनों हुए थे घायल

2

मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति नाजुक, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर,जारी किया गया मेडिकल बुलेटिन

स्टाल के माध्यम से उत्पादों को किया गया प्रदर्शित, खूब हुई बिक्री
समाहरणालय मैदान में स्टाल के माध्यम से स्थानीय कृषि और वन उत्पादों के साथ-साथ हस्तशिल्प एवं अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। जिसे लोगों ने देखा और आपे जरूरत के सामानों की खरीददारी की। आकांक्षा हाट में छोटानागपुर मधु उत्पादन सहयोग समिति कुडू द्वारा मधु उत्पाद, किसान सेवा कुडू द्वारा मशरूम, सक्षम महिला उत्पादक समूह सेन्हा द्वारा स्वेटर व अन्य गर्म कपड़ों के उत्पाद, आरसेटी व जेएसएलपीएस द्वाारा चूड़ी व ज्वेलरी, पेशरार स्थित दरी कालीन बुनाई केंद्र द्वारा दरी व कालीन के उत्पाद, एग्रोफेड मिलेट एफपीओ द्वारा रागी, किस्को फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा बायो कंपोस्ट व अन्य, सेरोम नेरोम कुडू द्वारा हल्दी व अन्य उत्पाद के स्टाल लगाए गए हैं।

9

EAST TECH 2025 रांची में लगने वाला पहला डिफेंस एक्सपो होगा,रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में हुई घोषणा

See also  राजनाथ सिंह लोहरदगा में नीरु शांति भगत के लिए करेंगे प्रचार, सुदेश महतो ने झोंकी ताक़त, चूल्हा प्रमुख सम्मेलन भी होगा

आकांक्षा हाट में आज रेजिन आर्ट, कल चिल्ड्रेंस बुक रीडिंग सेशन
नीति आयोग, भारत सरकार के सहयोग से लोहरदगा जिले में 2-6 अगस्त 2025 तक समाहरणालय मैदान में पांच दिवसीय संपूर्णता अभियान-सह-सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को आकांक्षा हाट के उद्धाटन उपरांत अब तीन अगस्त, 2025 को जेएसएलपीएस, लोहरदगा द्वारा यहां पर रेजिन आर्ट (रेसीन आर्ट) तथा 04 अगस्त, 2025 को बांस कला (बंबू आर्ट) पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा विभाग, लोहरदगा की ओर से उक्त हाट में 04 अगस्त, 2025 को बच्चों के लिए पुस्तक पठन सत्र (चिल्ड्रेंस बुक रीडिंग सेशन) का आयोजन किया जाएगा। जबकि 05 अगस्त, 2025 को लोगो मेकिंग और ब्रांडिंग प्रतियोगिता (लोगो मेकिंग एंड ब्रांडिंग कंपटीशन) का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग लोहरदगा की ओर से 05 अगस्त, 2025 को खेल कार्यक्रम (स्पोर्ट्स इवेंट) का आयोजन किया जाएगा।

5

JMM विधायक अनंत प्रताप देव की तबीयत बिगड़ी, रांची के मेडिका अस्पताल में कराया गया भर्ती

See also  कांग्रेस सांसद धीरज साहू से ED की पूछताछ आज, विनोद सिंह को भी ईडी ने आज फिर किया तलब

स्थानीय विकास की दिशा में सशक्त कदम
आकांक्षा हाट स्थानीय उत्पादकों और हस्तशिल्प कारीगरों के लिए एक प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है, जिससे आने वाले समय में स्थायी और सुलभ बाजार की संभावना और भी मजबूत होगी। आकांक्षा हाट स्थल पर लोहरदगा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए महिला उत्पादक समूहों द्वारा 18 स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक वस्तुएं प्रमुख आकर्षण बनी हुई हैं। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और उत्पादों की पहचान दिलाना है। जिला प्रशासन की इस पहल से स्थानीय उत्पादकों में उत्साह है और उनके चेहरों पर संतोष की झलक देखी जा सकती है। 06 अगस्त तक चलने वाले इस आकांग स्टॉलों पर जाकर स्थानीय संस्कृति, हुनर और उत्पादों से रूबरू हो रहे हैं। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा, बल्कि स्थानीय पहचान को नया मंच भी प्राप्त होगा

34678141210

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now