EAST TECH 2025 रांची में लगने वाला पहला डिफेंस एक्सपो होगा,रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में हुई घोषणा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 2, 2025

EAST TECH 2025 रांची में लगने वाला पहला डिफेंस एक्सपो होगा,रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में हुई घोषणा

डेस्कः रांची-भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय औधोगिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को रांची में EAST TECH 2025 (ईस्टर्नटेक्नोलॉजी कॉनक्लेव) के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री ने औपचारिक रूप से घोषणा की कि EAST TECH 2025 का आयोजन रांची में 17 से 19 सितंबर 2025 तक किया जाएगा । यह सम्मेलन भारतीय सेना के पूर्वीकमान मुख्यालय और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) और CII के सहयोग से आयोजित किया जाएगा ।

पूर्व प्रधानमंत्री के पोते को आजीवन कारावास की सजा, प्रज्वल रेवन्ना पर रेप केस में 5 लाख का जुर्माना भी

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने संबोधन में भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत के प्रतिअटूट प्रतिबद्धता को विशेषकर रक्षा निर्माण और नवाचार के क्षेत्र में रेखांकित किया । उन्होंने भारतीय सेना की पूर्वी कमान की इस पहल की सराहना की और कहा कि EAST TECH के आयोजन से औधोगिक अवसंरचना , कुशल जनशक्ति और खनिज संसाधनों की अपार संभावनाओं को लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि EAST TECH 2025 सैन्य-नागरिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाएगा और इसका रांची में आयोजन पूर्वीभारत के देश की समग्र रक्षा तैयारी में बढ़ते महत्व को दर्शाता है।

See also  पत्नी को जीजा के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, अवैध संबंध के लिए दोनों ने मिलकर पति को मार डाला

तेजस्वी यादव का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया, नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा-‘मेरा नाम नहीं है, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की गई कि कमान ,SIDM के सहयोग से ही जल्द ही समस्या परिभाषा विवरण का एक व्यापक सेट जारी करेगी ,जो सेना की मौजूदा और उभरती परिचालन आवश्यकताओं को रेखांकित करेगा। इनमें निगरानी , गतिशीलता , संचार ,साइबर रक्षा और बल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा । ये विवरण उधोग हितधारकों को एक समर्पित वेबिनार के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि विक्रेता अपनी समाधान – प्रस्तावना को वास्तविक समय की सैन्य आवश्यकताओं के अनुरूप कर सकें । यह वेबिनार EAST TECH 2025 में पंजीकरण और भागीदारी के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में कार्य करेगा तथा परीक्षण और मूल्यांकन समर्थन के मार्ग खोलेगा।

मंत्री रामदास सोरेन हुए चोटिल, हालत गंभीर, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

See also  सोना-चांदी होगा आज से महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी

EAST TECH 2025 में 200 से अधिक रक्षा और प्रौधोगिकी विक्रेताओं के भाग लेने की संभावना है , जिनमें 50 से अधिक एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स शामिल होंगे । इसके अलावा DRDO, DPSUs और प्रमुख निजी उधोग भी भाग लेंगे । इस कार्यक्रम में उपकरणों का लाइव प्रदर्शन , उत्पाद प्रदर्शनी और तकनीकी ब्रीफिंग आयोजित की जाएंगी ,जिससे सहयोगात्मक विकास का माहौल तैयार होगा।इस पहल का उद्देश्य पूर्वीभारत को भारत के रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में स्थापित करना भी है , जिससे राज्य को भविष्य में औपचारिक रक्षा औधोगिकगलियारे में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त होगा ।
EAST TECH 2025 के माध्यम से भारतीय सेना न केवल अपनी परिचालन तत्परता को मजबूत करना चाहती है ,बल्कि पूर्वी भारत के स्थानीय उधोग और शिक्षाविदों को राष्ट्रीय रक्षा आपूर्ति श्रृंखला में जोड़कर क्षेत्र के आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण में भी योगदान देना चाहती है।विक्रेता भागीदारी और वेबिनार कार्यक्रमों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक पक्षों को आधिकारिक SIDM पोर्टल पर जाने या कार्यक्रम समन्वय कार्यालय से संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है ।

See also  गढ़वा में जेवर व्यवसायी को गोली मारी, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now