छागुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी, प्रवर्तन निदेशाल खंगाल रही हैं घर का कोना-कोना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

डेस्कः यूपी के अवैध धर्मांतरण मुख्य आरोपी छांगुर बाबा के 14 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।धर्मांतरण के आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छागुर बाबा के ठिकानों पर गुरुवार तड़के ईडी ने बड़ी कार्यवाई की। सात टीमों ने बलरामपुर जिले के उतरोला और मुंबई में दो स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान उसकी कोठी दो अन्य मकान का कोना कोना खंगाला। टीम दोपहर में तहसील भी जाएगी और कई कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।

रेप के बाद वीडियो बनाकर डालते थे धर्मांतरण का दबाव, छांगुर बाबा ने महिलाओं को सौंप रखा था ये गंदा काम
एटीएस ने पाँच जुलाई को छागुर और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन को गिरफ्तार किया था। एक साल में 100 करोड़ के लेनदेन की बात सामने आई थी। इस पर तीन दिन बाद ईडी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी। बलरामपुर पुलिस और प्रशासन के साथ एटीएस से काफ़ी ब्योरा ईडी ने लिया था। कई तथ्य और दस्तावेज मिलने के बाद ईडी ने ये छापेमारी की है। ईडी की ये कार्रवाई अन्य जिलो में भी होगी। सूत्रो के मुताबिक ईडी उतरौला तहसील के कुछ कर्मचारियों के ख़िलाफ़ भी बड़ी कार्यवाई कर सकती है।

See also  हजारीबाग में TPC के जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या, गेरूआ नदी के पास मिला शव

एक प्रेमिका के दो आशिक, दूसरे के साथ घूमता देख भड़का प्रेमी, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़
ATS एक युवक का ब्योरा जुटाने गोंडा पहुंची
वहीं धर्मांतरण के आरोपी छांगुर से जुड़े प्रकरण में एक युवक की तलाश में एटीएस गोण्डा पहुंच गई। यहां पता चला कि इस युवक की मौत हो चुकी है। उसके बारे में कई जानकारियां जुटाई। इन लोगों ने बताया कि गोण्डा में धर्मांतरण कराने के दौरान बजरंग दल के कुछ लोगों ने विवाद कर दिया था तब वह जेल गया था। धानेपुर इलाके के रेतवागाड़ा गांव के रहने वाले मोहर्रम अली उर्फ आजाद ने बताया कि वह कव्वाली और जागरण करते थे। उनके बड़े भाई रमजान अली ढोल बजाते थे। वर्ष 2023 में रमजान उतरौला के कुछ लोगों के साथ आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में गये थे। वहां रात में प्रोग्राम के दौरान बजरंग दल के कुछ लोग पुलिस के साथ आ गए। इन लोगों ने आयोजन में धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनके भाई को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया। आठ महीने तक वह जेल में रहा। तीन जनवरी 2024 को जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब रहने लगी और चार मार्च, 2024 को मौत हो गई थी। छांगुर के मददगारों की तलाश के दौरान रमजान का नाम भी एटीएस के सामने आया। एटीएस का कहना है कि रमजान नाम के एक शिक्षक की तलाश में गई थी। वहां रमजान के बारे में पता चलने पर पड़ताल की गई लेकिन उसकी मौत हो जाने का पता चला।

See also  वैभव सूर्यवंशी से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के युवा क्रिकेटर की तारीफ में जानिये क्या कहा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now