मुंबई पुलिस ने धनबाद से आरोपी इम्तियाज को किया गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगता था रंगदारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2026

मुंबई पुलिस ने धनबाद से आरोपी इम्तियाज को किया गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगता था रंगदारी

धनबादः लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मुंबई के एक ज्वेलर से रंगदारी वसूलने के मामले में धनबाद के पांडरपाला निवासी इम्तियाज को गिरफ्तार किया गया है। उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर ज्वेलरी व्यवसायी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर बच्चे को अगवा कर लेने की धमकी दी गई थी।

धनबाद के वासेपुर में देर रात चली गोली, फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर बबली को अपराधियों ने मारी गोली
मोबाइल लोकेशन के आधार पर मुंबई पुलिस शुक्रवार को धनबाद पहुंची। इसके बाद उसने भूली ओपी पुलिस की मदद से पांडरपाला स्थित गौसिया मस्जिद के पास छापेमारी कर इम्तियाज को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अपने साथ मुंबई ले गई। इम्तियाज ने वासेपुर के आरा मोड़ निवासी बशीर के साथ मिलकर रंगदारी वसूली की साजिश रची थी। ज्वेलर को धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोप में 16 फरवरी को मुंबई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें पुणे का रहने वाले 19 साल का दीपक नरेंद्र, फैजान फिरोज, मुंबई का रहने वाला 21 साल का माजिद साजिद खान और 20 साल का साहिल इलियास शेख शामिल हैं। चारों ने पूछताछ में इम्तियाज व बशीर को मुख्य साजिशकर्ता बताया था।

See also  लॉरेंस विश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, पटना में परमानंद यादव के एनकाउंटर के बाद पुलिस की कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now