एक प्रेमिका के दो आशिक, दूसरे के साथ घूमता देख भड़का प्रेमी, पटना की सड़क पर खूब चले थप्पड़

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 17, 2025

चार बहुओं की सास 30 साल के प्रेमी संग फरार, बेटों के दहेज में मिले गहने भी ले गई साथ

पटनाः प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देखकर प्रेमी ने आपा खो दिया। बीच सड़क पर ही विवाद शुरू हो गया और लप्पड़-थप्पड़ भी चले। वहां से गुजर रहे लोगों ने बीचबचाव करने की कोशिश की और तीनों को कोतवाली थाना भेज दिया। हालांकि, किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की और समझौता कर लिया।

पुलिस ने बांड भरवा तीनों को छोड़ दिया। दरअसल, एक प्रेमी जोड़ा चार साल से रिलेशनशिप में था। किसी बात को लेकर दोनों में मनमुटाव हुआ तो 10 दिनों से बातचीत बंद हो गई थी। प्रेमिका ने एक-दूसरे युवक के साथ नजदीकी बढ़ा ली, लेकिन उसने प्रेमी को इसकी जानकारी नहीं दी।

बिहार में वज्रपात से 19 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया अलर्ट

मंगलवार की शाम लड़की नए दोस्त के साथ बुद्धमार्ग में घूम रही थी। उसी दौरान उसके पहले प्रेमी की नजर पड़ गई। युवक प्रेमिका के पास पहुंचा और लड़के बारे में पूछने लगा। इसी बात पर विवाद हो गया और मारपीट तक हो गई। लोगों ने बीचबचाव कर तीनों को कोतवाली थाना भेज दिया।

See also  स्कूल की छत पर चढ़कर टीचर देने लगा धमकी, BLO का काम कराया तो दे दूंगा जान

वहां भी कुछ देर हाई वोल्ट ड्रामा चला। युवक प्रेमिका से यही पूछता रहा कि यह लड़का कौन है? लड़की ने पुलिस को बताया कि इसे मैं छोड़ चुकी हूं। जिसके साथ घूम रही हूं वह लड़का मेरा मंगेतर है।

2 घंटे तक बंधक बनाकर लूट लिए 16 लाख, रांची में आधी रात डकैतों ने कहां मचाया तांडव?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now