रांचीः ओडिशा में छात्रा की आत्मदाह के बाद हुई मौत के विरोध में रांची के झारखंड एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी का पुतला दहन किया।

जिंदगी की जंग हार गई यौन उत्पीड़न से परेशान बालासोर की छात्रा, HOD से परेशान होकर किया था आत्मदाह
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवर्धन ठाकुर, कैफ अली, इकबाल अख्तर, आर्यन, प्रियांशू, आयुष समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

बालासोर छात्रा आत्मदाह मामला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एम्स भुवनेश्वर में की पीड़िता से मुलाकात, इंसाफ दिलाने का दिया भरोसा
एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजवर्धन ने कहा की शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उड़ीसा से हैं। वह क्या कर रहे हैं? नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी और धमेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए और अगर हमारी बहन (यौन उत्पीड़न से पीड़ित होकर आत्मदाह करने वाली) को न्याय नहीं मिला तो हम उड़ीसा सीएम आवास पहुंच कर प्रदर्शन में करेंगे और न्याय सुनिश्चित कर के रहेंगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।






