पत्रकार अजीत अंजुम पर बिहार में FIR, SIR की रिपोर्टिंग को लेकर BLO ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

पत्रकार अजीत अंजुम पर बिहार में FIR, SIR की रिपोर्टिंग को लेकर BLO ने दर्ज कराई प्राथमिकी

डेस्कः बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण की ग्रांउड रिपोर्टिंग कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम पर एफआईआर दर्ज किया गया है। साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ अंसारूलहक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अजीत अंजुम ने SIR के दौरान हो रही अनियमितता को अपने चैनल पर उजागर किया था।

Gvz Fn1WcAAi9Sj

पूरे देश में होगा SIR, बिहार में उठे विवाद के बीच चुनाव आयोग का फैसला
अजीत अंजुम ने FIR के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होने कहा है कि उन्होने अपने रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार धर्म को निभाया है। जो गड़बड़ी हमें ग्राउंड पर दिखी उसको उजागर किया गया। कई जगहों पर अधूरे फर्म भरे गये उनको भी जमा किया जा रहा है। दैनिक भास्कर ने भी अपनी रिपोर्ट में इस बात कर जिक्र किया है।

Gv0A8iuaUAATL7p

तेजस्वी के सूत्र को मूत्र समझते हैं वाले बयान पर बवाल, BJP-JDU-LJP ने बताया विपक्ष की बौखलाहट
अजीत अंजुम ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा है कि बेगूसराय के एक मुस्लिम BLO को मेरे खिलाफ मोहरा बनाया है। मेरे वीडियो में ऐसा कुछ नहीं , जो इस FIR में कहा गया है। आप लोग देखें और तय करें।चालीस मिनट के वीडियो में कई सवाल हैं , जिनका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए ।मेरे वीडियो को पब्लिश होने से रोकने के लिए कई बार SDM और BDO के फोन आए। क्योंकि मेरे कैमरे में बहुत कुछ ऐसा कैद हुआ जो उनके लिए फजीहत की वजह बना।मैंने उनकी बात नहीं सुनी .तो एक मुस्लिम BLO को दबाव में लाकर उनसे FIR दर्ज करवा दी गई।

बिहार वोटर वेरिफिकेशन के दौरान बोले जस्टिस धूलिया- ‘मेरे पास भी बर्थ सर्टिफिकेट नहीं’
अजीत अंजुम पर एफआईआर दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा है कि चुनाव आयोग का नाम FIR आयोग कर देना चाहिए। विपक्ष को गांव गांव जाना चाहिए और वोटर से पूछना चाहिए कि क्यों उन्हें पावती रसीद मिली है? या फिर आयोग को अपने बोर्ड से हटवा देना चाहिए कि BLO दो फॉर्म लेकर जा रहे हैं? यह निर्देश जिसने दिया है और जिसने लिखवाया है, FIR उसके ख़िलाफ़ होनी चाहिए। कायदे से आयोग को @ajitanjum का शुक्रिया अदा करना चाहिए और FIR वापस लेनी चाहिए। जिन BLO को दंडित किया गया है, उनके ख़िलाफ़ भी मामलों को वापस लेना चाहिए।

See also  प्रिंस खान गिरोह का खास गुर्गा किशन खान उर्फ तसलीम खान गिरफ्तार, धनबाद पुलिस को मिली सफलता, व्यवसायियों का नंबर कराता था उपलब्ध

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now