लोहरदगा में बस ने बाक्साइट लोड ट्रक में मारी टक्कर, दर्जन भर यात्री घायल

लोहरदगा में बस ने बाक्साइट लोड ट्रक में मारी टक्कर, दर्जन भर यात्री घायल

लोहरदगा : जिले के शंख मोड़-लुकईया पथ पर सदर थाना क्षेत्र के कैमो के समीप 10-11 जुलाई की देर रात यात्री बस ने बाक्साइट लोड ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दर्जन भर यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है।

1 7

हेमंत कैबिनेट में 27 एजेंडों पर लगी मुहर, यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी

दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने यात्री बस संख्या ओर14एए-6853 और ट्रक संख्या जेएच02टी-3202 को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल कर रही है। दुर्घटना में घायल लोगों में गुमला निवासी 43 वर्षीय प्रमित, गढ़वा निवासी 54 वर्षीय रमेश उपाध्याय, 60 वर्षीय रामेश्वर मिस्त्री, 30 वर्षीय नीरज सिंह, नीमडीह निवासी 22 वर्षीय एन कुमार महतो, राउलकेला निवासी 14 वर्षीय अरशद, गढ़वा निवासी 22 वर्षीय शाहिद आलम सहित दर्जन भर यात्री शामिल हैं। बताया जाता है कि बिहार के सासाराम से चलकर राउरकेला जा रही गुप्ता नामक यात्री बस ने कैमो के पास सड़क किनारे खड़े बाक्साइट लोड ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे बस में सवार यात्री घायल हो गए और ट्रक खेत में जा गिरी।

3 4

सांप काटने से विधायक के नाती समेत तीन की मौत, दो की हालत गंभीर

दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और चौकीदार शमशुल अंसारी की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि गुप्ता नामक यात्री बस सासाराम से राउरकेला जा रही थी, इसी दौरान कैमो महुआ टोली के समीप खड़ी ट्रक में यात्री बस अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी, जिससे यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है दुर्घटना कितनी जर्बदस्त होगी। हालांकि दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई।

WhatsApp Image 2025 07 11 at 16.29.59 0beb9899

झारखंड में अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, पत्नी को पत्थर से कूंचकर मार डाला

यात्रियों का कहना था कि इस दुर्घटना से पहले बस चालक की लापरवाही के कारण एक बोलेरो से भी दुर्घटना होते-होते रह गई। बस चालक बार-बार नींद लगने के कारण झपकी ले रहा था और बस का परिचालन भी कर रहा था। इस उक्त बस से यात्रा करने वाले यात्रियों ने जब आपत्ति की तो उन यात्रियों को ड्राइवर ने बस के केबिन से पीछे सीट में जाकी बैठने को कहा। यात्री अभी इस बात की चर्चा कर ही रहे थे कि यह दुर्घटना हो गई। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

2 8

3 5 WhatsApp Image 2025 07 11 at 16.30.00 248e615f

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now