डेस्कः बिहार के मुंगेर जिले में सदर प्रखंड कार्यालय की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां से 8 जुलाई को जारी एक निवास प्रमाण पत्र में आवेदक की फोटो की जगह एक सोनालिका ट्रैक्टर की तस्वीर चस्पा कर दी गई। यही नहीं, आवेदक का नाम ‘सोनालिका ट्रैक्टर की तस्वीर चस्पा कर दी गई. यही नहीं, आवेदक का नाम ‘सोनालिका कुमारी’, पिता का नाम ‘बेगूसराय चौधरी’, मां का नाम ‘बलिया देवी’ और पता ‘ग्राम – ट्रैक्टरपुर दियारा, वार्ड – 17, डाकघर – कुत्तापुर, पिन कोड – 811202, थाना व प्रखंड – मुफ्फसिल सदर मुंगेर, जिला – मुंगेर’ दर्ज किया गया है।
झारखंड में जान हथेली पर रखकर पार कर रहे लोग पुल, जरा सी चूक और समझो…देखिए रौंगटे खड़े करने वाला VIDEO
प्रमाण पत्र संख्या BRCCO/2025/14127367 जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने प्रखंड कार्यालय की कार्यशैली पर जमकर सवाल खड़े कर दिए। इस गलती को लेकर प्रखंड कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों की तीखी आलोचना हो रही है।
श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी, 15 मिनट में होगा समस्याओं का समाधान, देवघर DC ने जारी किया QR code
घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सदर एसडीएम कुमार अभिषेक ने बताया कि ‘सोनालिका कुमारी’ नाम से निवास प्रमाण पत्र जारी होना उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि इस प्रमाण पत्र को तत्काल रद्द करने का आदेश जारी कर दिया गया है और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
तेजस्वी के मंच पर पप्पू-कन्हैया को नो एंट्री, राहुल गांधी के सिक्योरिटी ने रोका, देखिये VIDEO
एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह आवेदन किस साइबर कैफे से ऑनलाइन किया गया था। जांच के लिए आईपी एड्रेस भी ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही, सदर अंचलाधिकारी और आरओ को संबंधित प्रमाण पत्र रद्द करने का निर्देश भी दे दिया गया है।
लालू यादव को झटका, चारा घोटाला मामले में सजा बढ़ाने की CBI के आवेदन को झारखंड हाईकोर्ट ने किया स्वीकार
सोशल मीडिया पर इस सर्टिफिकेट की तस्वीर वायरल होने के बाद मुंगेर जिले के साथ ब्लॉक ऑफिस की भी खूब किरकिरी हो रही है।लोग ब्लॉक ऑफिस में बैठे कर्मचारियों की लापरवाही के मुद्दे को उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों का कहना है कि अगर आवेदक को तुरंत किसी काम के लिए इस सर्टिफिकेट को लगाना हो तो वह कैसे इसका इस्तेमाल करेगा। फिलहाल ये मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द से इसमें सुधार कराने की मांग की है।




