अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा का सम्मान समारोह, पूर्व मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव हुए शामिल

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा का सम्मान समारोह, पूर्व मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव हुए शामिल

लोहरदगाः अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा के निवासी किशोर कुमार वर्मा का अध्यक्ष बनने पर लोहरदगा में चंद्रवंशी समाज के द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम कुमार,राष्ट्रीय महिला महामंत्री सुश्री रेखा वर्मा, युवा प्रदेश महामंत्री धनंजय चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद, भाजपा उपाध्यक्ष अनिल उरांव,ऐनुल अंसारी उप प्रमुख कुडू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विशाल डूंग डूंग, पूर्व युवा चंद्रवंशी महासभा प्रदेश अध्यक्ष निश्चय वर्मा, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, मनोज वर्मा, सुरेश चन्द्र वर्मा, जगदीश वर्मा, रामावतार वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, कमल किशोर वर्मा, डॉ. आकाश वर्मा, अरविन्द वर्मा, दुबराज वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, संजय रवानी, रवि वर्मा, कुणाल वर्मा,रामु राम वर्मा, शिशिर वर्मा, गुंजन वर्मा, विकास वर्मा, बद्री वर्मा, उपेंद्र वर्मा, विशाल वर्मा, अमित वर्मा, प्रदीप वर्मा, मनोज वर्मा, दिलीप वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे | इस अवसर पर भगवान जरासंघ महाराज और महासभा के रचियता नथुनी राम चंद्रवंशी की चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया, और झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा को गुलाब फूल देकर माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया उसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर वर्मा, रेखा वर्मा, निशीथ जायसवाल द्वारा किया गया।

1 6 scaled

31 वर्षों की सेवा के बाद लोहरदगा के दो इंस्पेक्टर को मिला DSP रैंक में प्रमोशन, SP ने कहा-भविष्य में बेहतर तरीके से दायित्व का करेंगे निर्वहन

इस अवसर पर मंच संचालक विकास वर्मा एवं राजकुमार वर्मा द्वारा चंद्रवंशी समाज की विस्तृत जानकारी दिया गया और बुजुर्ग अभिभावक तथा समाज के अग्रणी कार्य करने वालों को गुलाब का फूल और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा की चंद्रवंशी समाज की बहुत स्थानों में आबादी है मूलनिवासी है लेकिन कहीं न कहीं एकजुटता की कमी के कारण पिछड़ रहे है लेकिन चंद्रवंशी समाज शिक्षित बने, संगठित बने और संघर्षशील बने तो निश्चित रूप से आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है चुंकि इनमे क्षमता है और भारत देश के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट मगध के जरासंघ के वंसज है जिनका इतिहास महान वीरता से भरा हुआ है इतिहास करों ने इनका उचित मूल्यांकन नहीं किया है इसलिए चंद्रवंशी समाज शिक्षित बन कर स्वयं अपना इतिहास लिखेगा, इनकी मांग पिछड़ा समाज का हॉस्टल छात्रों के निमित्त खुलवाने का सरकार को पत्र लिखूंगा साथ ही पिछड़ा आयोग में चंद्रवंशी समाज का उचित प्रतिनिधित्व दिलायूँगा ताकि चंद्रवंशी समाज भी आगे विकसित समाज बन सके, मुझे उम्मीद है की झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा स्वयं शिक्षक है और सुलझे हुए है और राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त है इसलिए इनके मार्गदर्शन में समाज जरूर उन्नति करेगा आप सब किशोर वर्मा को भी सहयोग करें साथ ही हमारा सहयोग भी किशोर वर्मा जी के साथ चंद्रवंशी समाज का विकास में हमेशा सहयोग रहेगा | इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आज़ाद जी की बातें पढ़ कर सुनाया उन्होंने कहा की चंद्रवंशी समाज में ताकत है लेकिन बिखराव के कारण कमजोर है लेकिन अब संवैधानिक चुनाव और मान्यता प्राप्त होने तथा लोकतान्त्रिक चुनाव गुप्त मतदान होने से एकजुटता आएगी और किशोर कुमार वर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से समाज में मजबूती आएगी समाज विकास करेगा और राजनितिक लाभ भी प्राप्त होगा, प्रेम वर्मा ने कहा की चंद्रवंशी समाज को सी एन टी का पुन लाभ दिया जाय अन्यथा सी एन टी से विमुक्त किया जाय अन्यथा संघर्ष किया जायेगा| भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश प्रदेश और वर्तमान उपाध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा की किशोर कुमार वर्मा एक सुलझे हुए व्यक्ति है छात्र राजनीती से उपजे हुए है हमलोग के साथ भी राजनितिक कार्य किये है किशोर वर्मा समाज को सही नेतृत्व प्रदान करेंगे |

5 4 scaled

झारखंड में जान हथेली पर रखकर पार कर रहे लोग पुल, जरा सी चूक और समझो…देखिए रौंगटे खड़े करने वाला VIDEO
झारखण्ड प्रदेश महासभा अध्यक्ष किशोर कुमार वर्मा ने कहा की मै शिक्षक रहा हूं ,शिक्षा का महत्त्व जानता हूं, मेरे समाज में बहुत शिक्षित लोग है अच्छे डॉक्टर इंजिनियर पढ़े लिखें लोग है उन्हें सांगठती करूँगा और शिक्षा क्रांति लाकर समाज के नौनीहालों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता बनाना उद्देश्य होगा, मै सभी गुट के लोगों से आग्रह करता हुँ की एक मंच में आइये अन्यथा अस्तित्व बचाना मुश्किल होगा एक मंच में आइयेगा तब ही राजनितिक लाभ मिलेगा और एक नहीं कई विधायक बनेंगे लेकिन महासभा अपना घर है इसे एकजुट और मजबूत कीजिए | धन्यवाद ज्ञापन डोरंडा राँची के मनोज वर्मा द्वारा किया गया | इस अवसर पर रंजन वर्मा उर्फ़ फुनी, रंजू वर्मा,विनोद वर्मा, मनोज वर्मा,गोपाल वर्मा, अरुण वर्मा, साधन वर्मा, राजेश वर्मा, सुनील वर्मा, सावन वर्मा, राहुल वर्मा, जुगल वर्मा, रवि राम वर्मा, नितेश वर्मा, अनिल वर्मा, सुनील वर्मा, अशोक वर्मा, आशा देवी, प्रतिमा देवी, सबिता देवी, रंजू देवी, सुनीता देवी, ओह्म देवी, ज्योति वर्मा, गायत्री देवी, सुनिधा देवी, अलका वर्मा, सावित्री देवी, प्रेमलता देवी, लाडो देवी, शूरति देवी, सकुंतला वर्मा, पुतुल वर्मा, सरिता वर्मा, सुनीता वर्मा, मधु वर्मा, रोहिणी वर्मा, पूजा वर्मा,सहित अन्य सैकड़ो महिलाएँ और पुरुष चंद्रवंशी समाज के उपस्थित थे।

2 6 scaled3 3 scaled6 3 scaled 7 28 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now