अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने ऋषिकेश के साथ लिये सात फेरे, शादी समारोह में कौन-कौन आया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 26, 2026

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने ऋषिकेश के साथ लिये सात फेरे, शादी समारोह में कौन-कौन आया

पटनाः मोकामा विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में हुई उनकी बेटी शिवांगी की शादी बिहार समेत पूरे देश में चर्चा में रही। शिवांगी और ऋषिकेश ने शादी की रस्मों के बीच सात फेरे लिए औऱ फिर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। इससे पहले अनंत सिंह की बेटी की शिवांगी सिंह और दामाद ऋषिकेश ने पारंपरिक विधान से एक दूसरे को वरमाला पहनाया। अनंत सिंह की बेटी ऋषिकेश की दुल्हन बन गई।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में बीजेपी से रामकृपाल यादव भी पहुंचे। बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे थे। जाम में फंसने की वजह से रामकृपाल यादव खेतों के रास्ते पैदल ही पहुंच गए थे। बिहार विधानसभा के स्पीकर डॉ प्रेम कुमार भी आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, साधु यादव, सियाराम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, दिनेश राय और संतोषानंद राय और हुलास पांडेय जैसे नेता भी इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

See also  OLA कैंसिल करने नाराज ड्राइवर ने लड़की को मारा थप्पड़, VIDEO VIRAL

इस भव्य शादी समारोह में पटना से आए बारातियों का जबरदस्त स्वागत किया गया। मोकामा विधायक अनंत सिंह बारातियों के स्वागत में व्यस्त नजर आए। इस शादी में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की है। शादी के मौके पर दोपहर में आयोजित घुड़दौड़ के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद घुड़दौड़ को बीच में ही रोकना पड़ा। आज घुड़दौड़ का फाइनल होगा।

शादी के जयमाला की रस्म के दौरान दूल्हे ऋषिकेश और दुल्हन शिवांगी ने हाथ जोड़कर लोगों से आशीर्वाद लिया। ऋषिकेश ने हल्के गुलाबी रंग की शेरवानी, सफेद चूड़ीदार पैजामा और गुलाबी पगड़ी पहन रखी थी। गले में मोतियों का हार था। बारात तो शाम ढलते ही बिहटा से नदवां गांव के लिए रवाना हो गई थी। इससे पहले ऋषिकेश की मां और अनंत कुमार सिंह की समधन आशा देवी ने बेटे को परीछा (नजर उतारने की रस्म)। मां आशा देवी के साथ चाची भी बारात को विदा करने थोड़ी दूर तक आईं

See also  ननिहाल में सीखा हथियार बनाना, पत्नी के साथ मिलकर करने लगा अवैध धंधा, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

बिहार के बाहुबली नेता मुन्ना शुक्ला की पत्नी और पूर्व विधायक अनु शुक्ला भी इस शादी समारोह में शामिल होने पहुंचीं। उन्होंने अनंत सिंह के परिवार के इस खास मौके पर वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now