लोहरदगा में उग्रवादियों का उत्पातः पुल निर्माण में लगे ट्रैक्टर को जलाने का प्रयास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2025

लोहरदगा : जिले के कुडू थाना क्षेत्र के लावागांई में पुल निर्माण योजना में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन ने उत्पात मचाया है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से निविदा के माध्यम से कुडू थाना क्षेत्र के लावागांई-बाघा पथ में कोयल नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जहां पर विगत शुक्रवार की रात पीएलएफआई के उग्रवादियों के नाम पर ट्रैक्टर को जलाने का प्रयास कर उत्पात मचाने का काम किया गया है। जिसकी सूचना शनिवार को लोहरदगा पुलिस को मिलने के बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की है।

WhatsApp Image 2025 06 22 at 16.03.12 e280b2c1

हजारीबाग में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

घटना को लेकर पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ कुडू थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि पुल निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर पीएलएफआई के उग्रवादियों ने एक ट्रैक्टर को जलाने का प्रयास किया। इसके अलावे घटना स्थल पर एक पर्ची भी पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर छोड़ी है। जिसके बाद योजना कार्य करा रही एजेंसी को धमकी मिलने की भी बात सामने आई है। हालांकि किसी प्रकार के पैसे का डिमांड हुआ है या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

See also  पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का सिर काटा,जंगल में पेट्रोल डालकर धड़ जलाया, रांची में 17 दिन बाद हुआ खुलासा

रविवार को रांची में जोरदार बारिश और वज्रपात, राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव

बताया जाता है कि कुडू थाना क्षेत्र के लावागांई-बाघा पथ में कोयल नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जा रहा है। जहां पहुंचे पीएलएफआई के उग्रवादियों उग्रवादियों ने सबसे पहले पुल निर्माण कार्यस्थल पर खड़े एक ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास किया, ट्रैक्टर में आग लगने के कुछ देर बाद ही आग बुझ गई। जिसके बाद उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर एक पर्ची छोड़कर उग्रवादी वहां से भाग निकले। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उग्रवादियों की संख्या कितनी थी और उग्रवादी किस ओर से आए थे। मामले में एसपी सादिक अनवर रिजवी का कहना है कि पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर पुल निर्माण योजना कार्य स्थल पर पर्ची छोड़ी गई है। ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास हुआ, लेकिन उग्रवादी इसमें कामयाब नहीं हुए। किसी ने उग्रवादियों को आते नहीं देखा। पुलिस मामले में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कौन है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे उग्रवादी संगठन है या फिर और दूसरे लोग हैं जो उग्रवादी के नाम पर इस तरह का कृत कर रहे हैं। पुलिस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है

See also  राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने किया लोहरदगा का दौरा, समीक्षा बैठक में दिये कई आवश्यक निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now