नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप, बच्चों के झगड़े से शुरू हुए विवाद में चली गोली, युवक-युवती की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप, बच्चों के झगड़े से शुरू हुए विवाद में चली गोली, युवक-युवती की मौत

डेस्कः नालंदा में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में 22 साल की लड़की और 24 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बच्चों के झगड़े में शुरू हुए विवाद के बाद लड़के और लड़की के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। रविवार की रात इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले को पुलिस संपत्ति विवाद बता रही है और कह रही है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और उन्‍हें जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Khemka Murder Update : खेमका की शवयात्रा में फूलमाला लेकर पहुंचा शूटर, पुलिस ने दबोचा
डुमरावां गांव में बच्चों के मामूली विवाद में फायरिंग हो गई जिसमें अन्नू कुमारी (22) और हिमांशु कुमार (24) की मौत हो गई। बच्चों के बीच शुरू हुई कहासुनी में बड़े भी शामिल हो गए और बात गोलीबारी तक पहुंच गई। दोनों को सिर में गोली लगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, पहले बच्चों के बीच कहासुनी हुई और फिर विवाद में बड़े लोग भी कूद पड़े। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों को गोली सिर में लगी।

See also  लोहरदगा में कचरे से खाना ढूंढकर खाते बच्चों की तस्वीर आई सामने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को दिया आवश्यक मदद करने का निर्देश

पटना में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
मृतका के परिजन रंजन कुमार ने बताया कि गांव में अखंड कीर्तन हो रहा था। जहां बच्चों का दूसरे टोला के बच्चों से विवाद हो गया, जिससे आक्रोशित हो दूसरे टोले के लोग उनके टोले में आकर गोलीबारी करने लगे। युवती घर के पास खाना खा रही थी। बदमाशों ने निशाना साध युवती के सिर में गोली मार दी। इसी तरह किशोर भी अपने घर के पास था। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम दे बदमाश फरार हो गए। ग्रामीण अंधाधुंध फायरिंग से दहल उठे।

झारखंड के गुमला में व्यवसायी विनोद जाजोदिया की हत्या, बेटे के CA परीक्षा पास करने के बाद घर में खुशी का माहौल गम में बदला
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल युवकों को आनन-फानन में सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर आक्रोशित स्वजन व ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर जमकर हंगामा किया और गेट जाम कर दिया।

See also  बिहार के किशनगंज में एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू को लगी गोली, दो पुलिसकर्मी भी घायल

एक करोड़ से ज्यादा का अवैध विदेशी शराब बरामद, बिहार विधानसभा चुनाव में खपाने की थी तैयारी
स्वजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे और शवों को सीधे घर ले जाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल के गेट से शव जबरन खींचकर घर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now