झारखंड के गुमला में व्यवसायी विनोद जाजोदिया की हत्या, बेटे के CA परीक्षा पास करने के बाद घर में खुशी का माहौल गम में बदला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

झारखंड के गुमला में व्यवसायी विनोद जाजोदिया की हत्या, बेटे के CA परीक्षा पास करने के बाद घर में खुशी का माहौल गम में बदला

गुमलाः जिला मुख्यालय के सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस स्कूल के समीप रविवार शाम करीब छह बजे जाजोदिया स्टोर के संचालक और शहर के जाने-माने व्यवसायी सिसई रोड निवासी 50 वर्षीय विनोद जाजोदिया की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हमला उस वक्त हुआ जब विनोद पास की दुकान से ब्रेड लेकर लौट रहे थे। मुहल्ले के ही एक युवक ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल विनोद को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गुमला लाया गया। जहां से रांची रिम्स रेफर किया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में सिसई के पास उसकी मौत हो गई।

झारखंड में वज्रपात से दो दिनों में पांच की मौत, आज फिर होगी झमाझम बारिश
रविवार को ही सीए का रिजल्ट जारी हुआ है।इसमें विनोद के बेटे गोविंद जाजोदिया ने सफलता हासिल की है। इससे परिवार में खुशी का माहौल था।परंतु, खुशी के बीच अपराधियों ने विनोद की हत्या कर दी, जिससे घर में मातम छा गया।

See also  झारखंड में बड़ा रेल हादसा, डिटेल हुई ट्रेन से टकराई दूसरी मालगाड़ी

गिरिडीह में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया रखते ही हो गया बड़ा हादसा, 1 की मौत, 3 घायल
घटना के बाद देर शाम को गुमला शहर के व्यापारियों की भीड़ मृतक के घर के समीप जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। इसमें एक युवक विनोद को भुजाली मारते देखा गया है। बताया जा रहा है कि 3 अपराधी थे। इसमें 2 अपराधी रेकी कर रहा था। एक अपराधी ने विनोद जाजोदिया पर हमला किया। थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने कहा है कि पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Gopal Khemka murder: बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, 3 कक्षपाल निलंबित, तीन अफसरों को नोटिस
स्थानीय लोग बता रहे हैं कि हमला करने वाले युवक के साथ कुछ माह पूर्व विनोद जाजोदिया का विवाद हुआ था। मामला थाना तक पहुंचा था,लेकिन दोनो के बीच समझौता करा मामला सलटा दिया गया था। बावजूद उक्त युवक ने बारिश के दौरान सूनसान सड़क का फायदा उठा कर विनोद जाजोदिया पर तेज धार हथियार से हमला कर मार डाला। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। उधर घटना की चैंबर अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहर के बीचोंबीच हुई इस वारदात से स्पष्ट है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने अपराधी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

See also  लड़कियों को इंस्टग्राम से करता था ट्रैप, यौन शोषण के आरोपी को धनबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now