बिहार में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2025

बिहार में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोलियों से भूना

डेस्कः बिहार के लखीसराय में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपुर रामचंद्रपुर गांव में अपराधियों ने मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि को गोली से भून कर हत्या कर दी।

BJP ने जिस नेता पर लगाया था ‘दाउद गैंग’ से संबंध का आरोप, उसे पार्टी में कर लिया शामिल
मृतक की पहचान ओलीपुर निवासी अनिल सिंह के पुत्र चंदन कुमार और अरविंद कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। अनिल सिंह के पुत्र चंदन कुमार अपने ही गांव के मुखिया थे और अरविदं कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार पैक्स के सदस्य थे। दोनों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी।दोनों श्राद्ध भोज से लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

लालू यादव डरलौ न तेजस्वी न डरतौ गे….गाने पर पूर्व विधायक बीमा भारती समर्थकों के झूमती नजर आई
मुखिया चंदन कुमार उर्फ दोमु और वार्ड पार्षद सदस्य इंदु देवी के प्रतिनिधि सह पुत्र चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या। जानकारी के अनुसार मुखिया एवं वार्ड प्रतिनिधि दोनों गांव में ही आयोजित एक श्राद्ध भोज में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। श्रद्धाक्रम स्थल से महज 20 मीटर दूर आते ही पूर्व से घात लगाए अपराधी ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर दोनों की हत्या कर दी। स्थानीय ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक हमलावर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए गांव से बाहर की ओर भाग निकले। इस दौरान अपराधी दो दर्जन से अधिक फायरिंग करते हुए दहशत फैलाई निकल गए।

See also  बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की पटना में गोली मारकर हत्या, बेटे की 7 साल पहले हो चुकी है हत्या

आप नेता के वीडियो लीक!, पंजाब में महिला संग आपत्तिजनक तस्वीरों से सियासी बवाल, मंत्री पर लगे गंभीर आरोप
आनन फानन में स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से परिजन दोनों को इलाज के लिए लेकर लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैना चिकित्सक डॉक्टर मणि भूषण ने जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की माने तो मुखिया के शरीर में पांच से छह गोली जबकि पाठ पार्षद प्रतिनिधि को एक से दो गोली लगी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now