पटना में स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 7, 2025

पलामू JMP परिसर में गार्ड की गोली मारकर हत्या, तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

पटनाः राजधानी में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी अभी उलझी हुई है और हत्यारे की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इसी बीच पटना के दानापुर में अपराधियों ने निजी स्कूल के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी।

Gopal Khemka murder: बेऊर जेल में छापेमारी के बाद बड़ा एक्शन, 3 कक्षपाल निलंबित, तीन अफसरों को नोटिस
बाइक सवार दो अपराधियों ने रविवार की रात सगुना -खगौल मुख्प मार्ग पर एक निजी स्कूल संचालक को गोली मार दी। सिर में एक गोली लगने से मुस्तफापुर निवासी नरेश चन्द्र प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार (50) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नेशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वारदात के बाद अपराधी दानापुर स्टेशन की ओर फरार हो गए। कितने बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके से एक खोखा बरामद कर मामले की जांच कर रही है।

See also  बिहार का कुख्यात ठाकुर यादव झारखंड से गिरफ्तार, हत्या-लूट समेत कई मामलों में था वांछित

कटिहार में मुर्हरम जुलूस के दौरान बवाल, दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, दो दर्जन लोग घायल
प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में स्कूल संचालक की हत्या की बात सामने आ रही है। एसपी पश्चिमी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। पुलिस अपराधी की पहचान के लिए घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पहचान होते ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। अजीत कुमार परिवार के साथ मुस्तफापुर में रहते थे। उनका लेखा नगर के पास आरएन सिन्हा नाम से निजी स्कूल है। चचेरे भाई सुशील कुमार ने बताया कि अजीत की पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके वृद्ध पिता सगुना मोड़ स्थित एक अपार्टमेंट में रहते हैं। पिता का खाना बेटा के घर से जाता था। रोजाना की तरह अजीत कुमार स्कूटी से खाना लेकर पिता के पास सगुना मोड़ इलाके में गए थे। वहां से वह वापस अपने घर लौट रहे थे।

See also  बोकारो बंद के दौरान उपद्रव, तेनु नहर को दो जगह काटा, जिले में होगा जलसंकट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

पटना पहुंचकर बोले बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री- ‘गजवा ए हिंद नहीं, हम भगवा ए हिंद चाहते हैं’
रविवार की रात करीब 11 बजेवह डीएवी स्कूल के समीप पहुंचे थे। वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसकी भनक किसी को नहीं लगी। एसपी पश्चिमी भानुप्रताप सिंह नौबतपुर थाना की ओर जा रहे थे। उन्होंने सड़क के किनारे खून से लथपथ शख्स को देख इसकी सूचना खगौल थाने को दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस अजीत कुमार को अनुमंडल अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के मुताबिक स्कूल संचालक के सिर में एक गोली लगी है। घटना के वक्त वहां कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। लिहाजा फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि कितने अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now