रांची के चुटिया में शिक्षण संस्थान पर CID की छापेमारी, नौकरी के नाम पर ठगी की आशंका, कई हिरासत में

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

रांची के चुटिया में शिक्षण संस्थान पर CID की छापेमारी, नौकरी के नाम पर ठगी की आशंका, कई हिरासत में

रांचीः शनिवार को सीआईडी ने चुटिया थाना क्षेत्र स्थित केतारी बगान घाट रोड़ पर स्थित एक शिक्षक संस्थान पर छापेमारी की। यह कार्रवाई पुष्पांजलि पैलेस नाम के बिल्डिंग में एक कथित शिक्षण संस्थान में की गई है, जहां किसी तरह का कोई आधिकारिक बोर्ड नहीं लगा है।

धनबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बड़े कारोबारियों के इकलौते बेटे की कार दुर्घटना में मौत
मिली जानकारी के अनुसार, नौकरी के नाम पर ठगी की आशंका को लेकर पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल सैकड़ों बेरोजगार युवक-युवतियों को कृषि विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी ट्रेनिंग सेंटर चला रहा था। एक एनजीओ की मदद से कुछ युवकों ने झारखंड सीआईडी में इसकी शिकायत दर्ज करायी। उसके बाद सीआईडी डीजी के निर्देश पर सीआईडी की टीम ने यह कार्रवाई की गयी।

खूंटी-सिमडेगा के बीच पुल ढहा, बांस की सीढ़ी से बनाया रास्ता, बच्चे जा रहे है स्कूल,देखे VIDEO
छापेमारी के दौरान ट्रेनिंग सेंटर का संचालन कर रहे तीन-चार युवक फरार हो गया हैं। जबकि वहां ट्रेनिग देने वाले और ऑफिस का कार्य कर रहे करीब दो दर्जन युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है।सभी से पूछताछ चल रही है। करीब दो दर्जन मोबाइल,लैपटॉप,सहित भारी मात्रा अन्य समान बरामद किया गया है।

See also  Ulgulan Maha rally के पोस्टर में चंपाई सोरेन की तस्वीर नहीं, बाबूलाल ने बताया आदिवासी का अपमान, BJP प्रवक्ता बोले-CM की तस्वीर ढूंढो तो जाने

रामगढ़ में बड़ा हादसाः CCL के करमा प्रोजेक्ट सुगिया में चाल धंसा, 4 की मौत, 5 अब भी फंसे
जानकारी के अनुसार, सुबह दस से अधिक वाहनों में सवार होकर सीआईडी की टीम जैसे ही संस्थान पहुंची, वहां मौजूद लड़के-लड़कियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि छापेमारी के पीछे का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी के संदेह में की गई है।

नेतरहाट स्कूल के 5 बच्चे पहली बार 10वीं-12वीं में हुए फेल, जांच के लिए बनाई गई 5 सदस्यीय कमेटी
बताया जा रहा है कि संस्थान में कई लड़के-लड़कियां मौजूद थे, जिन्हें कथित तौर पर नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठे जा रहे थे। फिलहाल, सीआईडी या किसी अन्य प्राधिकारी ने इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।इस मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस संबंध में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now