डेस्कः बारिश के मौसम में सांप बिल से बाहर निकलकर अपना ठिकाना ढूंढते रहते है। बरसात के मौसम में सर्प दंश की घटनाएं भी बहुत होती है। सांप का नाम सुनते ही लोगों के रांगेटे खड़े हो जाते है। ऐसे में अगर किसी के गले में दो-दो सांप गले में लटका मिल जाए तो क्या होगा।
पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी
कुछ ऐसा ही हुआ बिहार के गया में 10 साल की बच्ची के साथ। गया में एक बच्ची के गर्दन में रात मे सोते समय नाग और नागिन लटकी हुई मिली। फतेहपुर थाना क्षेत्र के जम्हेता गांव के रहने वाले राजू केसरी अपने परिवार के साथ सोए थे। सुबह जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होने देखा कि बेटी सलोनी कुमारी के गले में सांप लिपटा हुआ है। रात भर वो बच्ची के गर्दन में दोनों सांप लिपट हुए थे।
पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात, 12 घंटे के अंदर दो अपराधी अरेस्ट
सांप को बेटी के गर्दन में देख मां ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पिता की नींद खुली तो ये सब देखकर उनको कुछ समझ नहीं आया, बच्ची के गले में सांप को देखकर उनके भी होश उड़ गए।पिता ने जान की परवाह किए बगैर बच्ची के पास पहुंचे और उसके गले में लटके दोनों सांपों के मुंह को हाथों से पकड़ लिया। दोनों सांपों के मुंह को इस कदर दबाया कि दोनों सांपों की मौत हो गई. इस घटना को लेकर जम्हेता गांव में काफी चर्चा हो रही है।
महेंद्र सिंह धोनी ही कहलायेंगे सिर्फ ‘कैप्टन कूल’, माही ने अपने उपनाम को ट्रेडमार्क कराया
राजू कुमार केसरी अपनी बच्ची सलोनी के साथ फतेहपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।सबसे बड़ी बात यह है कि बच्ची के गले में लटके दो-दो सांपों को मारने वाले राजू कुमार केसरी पर किसी प्रकार का सांप के विष का असर नहीं था। वह बिल्कुल सामान्य थे। बच्ची भी बिल्कुल स्वस्थ बताई जाती है। हालांकि डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर दोनों को जांच के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाने को कहा है।
आज से सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, पटना से रांची तक लोगों की मिली राहत,जानिये क्या है LPG का रेट
दरअसल, कॉमन करैत बनावट एशिया के सबसे जहरीले सांप में गिने जाते हैं। यह भारत के सबसे खतरनाक चार सांपों में एक है। ज्यादातर यह सांप में निकलता है और लोगों पर हमला करता है। इसे किंग कोबरा से भी जहरीली माना जाता है।इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। दरअसल, जब यह काटता है तो दर्द नहीं होता है। सांप काटने पर लोगों को पता नहीं चल पाता है। जब तक लक्षण दिखता है, तब तक पूरे शरीर में जहर फैल चुका होता है और इंसान की मौत हो जाती है।



