आज से सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, पटना से रांची तक लोगों की मिली राहत,जानिये क्या है LPG का रेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 1, 2025

LPG गैस फिर महंगी, 14.2-kg सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई

डेस्कः एक जुलाई की सुबह राहत की बारिश हुई है। एलपीजी सिलेंडर करीब 60 रुपये सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दी हैं। इस नए रेट के मुताबिक 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में आभूषण कारोबारी से डेढ़ करोड़ की लूट, बाइक पर पीछा करते पश्चिम बंगाल पहुंचे थाना प्रभारी
दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब आज से 1723.50 रुपये की जगह 1665 रुपये मिलेगा। यानी यहां 58.50 रुपये की कटौती हुई है। कोलकाता में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1769 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1826 रुपये में मिल रहा था, अब 57 रुपये सस्ता हो गया है।

भोगनाडीह में हूल दिवस पर पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प की इनसाइड स्टोरी, प्रशासन ने वशंजों को क्यों रोका?
झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अगर आप जानना चाहते हैं, तो बता दें कि आज 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 842.50 रुपए से 862 रुपए के बीच है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, राजधानी रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो जिले में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर लेने वाले ग्राहकों को 860.50 रुपए चुकाने पड़ेंगे। यही सिलेंडर अगर कोई उपभोक्ता जमशेदपुर में लेता है, तो उसे 842.50 रुपए ही देने होंगे। पूर्वी सिंहभूम से सटे चाईबासा में सिलेंडर का मूल्य 843.50 रुपए है। हजाराबीग, रामगढ़ और कोडरमा में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए लोगों को झारखंड में सबसे अधिक 862 रुपए देने पड़ते हैं।चतरा में 859 रुपए, पश्चिमी सिंहभूम में 852 रुपए, सरायकेला-खरसावां में 843 रुपए और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 842.50 रुपए में एक सिलेंडर मिल रहा है। झारखंड के 17 जिलों में आज एलपीजी सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपए है।

See also  NEET पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जवाबदेही तय करना जरूरी, युवाओं को निराश नहीं किया जा सकता

प्यार किया तो डरना कैसा! अनुष्का के घर पहुंच तेज प्रताप ने रिश्तों को दी और मजबूती…कहा पारिवारिक मुलाकात है
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट
दिल्ली 853.00
गुरुग्राम 861.5
अहमदाबाद 860
जयपुर 856.5
पटना 942.5
आगरा 865.5
मेरठ 860
गाजियाबाद 850.5
इंदौर 881
भोपाल 858.5
लुधियाना 880
वाराणसी 916.5
लखनऊ 890.5
मुंबई 852.50
पुणे 856
हैदराबाद 905
बेंगलुरू 855.5

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now