प्यार किया तो डरना कैसा! अनुष्का के घर पहुंच तेज प्रताप ने रिश्तों को दी और मजबूती…कहा पारिवारिक मुलाकात है

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 30, 2025

tej pratap anushka

पटना: लालू यादव के लाल तेज प्रताप यादव पीछे हटने वाले मूड में नहीं है । पार्टी और परिवार के बेदखली के बाद तेज प्रताप यादव बिहार की सियासत में भी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं रहने वाले । वे अपनी अनु्ष्का से मिलने उसके घर पहुंच गए। छोटे से मुहल्ले में तेज प्रताप यादव की गाड़ी देखते ही मीडिया की भीड़ लग गई । सवाल पूछा गया तो तेज प्रताप ने बेतकल्लुफी से कहा पारिरवार रिश्ता है.. आना जाना लगा रहता है । 

पटना में अनुष्का के घर पहुंच तेज प्रताप ने जहां अपने तेवर साफ कर दिए वहीं अनुष्का से अपने संबंधों को बिना छिपाए साफ तौर से कहा कि पारिवारिक रिश्ता है और आना जाना लगा रहता है।  गौरतलब है कि 24 घंटे पहले ही तेज प्रताप यादव ने स्थानीय मीडिया के सामने ये बात कबूली थी कि अनुष्का से अपने संबंधों वाला पोस्ट उन्होंने  ही किया था और फिर से उसे डिलीट भी उन्होंने किया था ।

See also  देवेंद्र महतो समेत 19 नामजद और 1500 सहायक पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीएम आवास घेरने को लेकर केस दर्ज

तेलंगाना के संगारेड्डी में केमिकल फैक्ट्री में रिएक्टर ब्लास्ट, 8 लोगों की मौत, 26 घायल

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव शादीशुदा है। पहली पत्नी ऐशवर्या से उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है । बावजूद। इसके उन्होंने अनुष्का यादव के साथ अपनी अतंरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संबंधों की स्वीकारोक्ति की थी । जिसके बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया । इतना ही लालू परिवार में भी उनकी एंट्री बैन हो गई ।

दिल्ली के झारखंड भवन में लगेगी सिदो-कानू की प्रतिमा, हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर दी श्रद्धांजलि, भोगनाडीह नहीं जाने की बताई वजह

हांलाकि तेज प्रताप यादव ने अनुष्का को घर ले जाने के सवाल पर चुप्पी साध ली । तेज प्रताप यादव काफी देर तक अनुष्का के घर पर ठहरे थे । हांलाकि अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आई लेकिन तेज प्रताप धीरे-धीरे अनुष्का को लेकर जिस तरह सक्रिय हो रहे हैं उसका रंग आने वाले बिहार चुनाव में भी दिख सकता है ।

See also  विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now