- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर रांची के ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, इन रूटों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

रांचीः 15 दिनों के एकांतवास के बाद गुरूवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र भक्तों के बीच आये। अब शुक्रवार को रांची में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा और मेला का आयोजन हो रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दूर-दराज से आयेंगे। भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए रांची शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

रांची में बारिश के बीच निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, 10 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
रांची में जगन्नाथ रथयात्रा और मेला को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 7 जुलाई तक जारी रहेगा। बदली व्यवस्था के तहत गोलचक्कर, नया सराय रोड़, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड़ पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों की इंट्री बंद की गई है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे खुद अपनी टीम के साथ लगातार यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे।

See also  बिहार में पल पल बदल रही है सियासत, सम्राट चौधरी को बुलाया गया दिल्ली, नीतीश से मिलने पहुंचे ललन सिंह, लालू आवास में भी हलचल तेज

Jagannathpur Rath Yatra Traffic 2025

झारखंड के 64 इंस्पेक्टर प्रमोशन के बाद बने DSP, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना
इन मार्गों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश वर्जित
26 जून से 07 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक, धुर्वा गोलचक्कार, नया सराय रोड, जेएससीए स्टेडियम रोड, व पुराना विधानसभा रोड पर सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
26 व 27 जून को धुर्वा गोलचक्कर से पुराना विधानसभा एवं प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार चौक की ओर सभी सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद.
तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कार, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कार तक किसी प्रकार का वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
प्रभात तारा तीनमुहानी से जगन्नाथपुर बाजार तक किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होगा.
वैकल्पिक मार्ग से वाहन इस प्रकार चलेंगे:
एचइसी एवं विधानसभा की ओर से आने वाले वाहन – शहीद मैदान, शालीमार बाजार, प्रभात तारा मैदान, जेएससीए स्टेडियम से दाहिने मुड़ कर तिरिल मोड़ होकर गंतव्य की ओर जायेंगे.
रिंग रोड की ओर से शहर आने वाले वाहन – तिरिल , जेएससीए स्टेडिय, प्रभात तारा, शालीमार बाजार होकर शहर की ओर जायेंगे.
धुर्वा गोलचक्कार से शहर की ओर आने वाले वाहन – प्रोजेक्ट भवन, चांदनी चौक हटिया, सिंह मोड़ से बिरसा चौक होकर शहर की ओर.
धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहन – प्रभात तारा मैदान नॉर्थ गेट, तिरिल मोड़, नया सराय होते हुए रिंग रोड
पार्किंग की विशेष व्यवस्था

See also  Bangladesh तख्तापलट: बांग्लादेश संसद को राष्ट्रपति ने किया भंग, नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस संभाल सकते हैं कमान

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
रथ मेला में विभिन्न दिशाओं से आने वाले यात्रियों की पार्किंग निम्न स्थानों पर तय की गई है:
आने का मार्ग- पार्किंग स्थल
तुपुदाना, हटिया, खुंटी, धुर्वा गोलचक्कार – धुर्वा गोलचक्कर के पश्चिमी भाग में स्थित खाली मैदान.
बालालोंग, न्यू हाईकोर्ट, धुर्वा बस स्टैंड से आने वाले वाहन- प्रभात तारा मैदान.
नया सराय, न्यू विधानसभा रोड- तिरिल मोड़ हेलीपैड मैदान.
अरगोड़ा व बिरसा चौक से आने वाले वाहन- ,शहीद मैदान व पुराना विधानसभा मैदान
धुर्वा सेक्टर- एक व दो- मौसीबाड़ी गोलचक्कार के बगल स्थित खाली मैदान

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now