LPG Cylinder Price Cut: LPG गैस सिलेंडर आज से सस्ता, चेक करें नए रेट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2026

LPG Price Hike: सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

डेस्कः अगस्त महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसकी कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है। दिल्ली से मुंबई तक एलपीजी के दाम घटे हैं। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हो गया है। इसके बाद कोलकाता में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में उपलब्ध होगा। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।इस कटौती से विशेष रूप से होटल, ढाबा, कैटरिंग और खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती
तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। नई कीमतों के तहत दिल्ली में सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की गई है।इस संशोधन के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा।नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत में कुछ कमी आने की संभावना है।
इस साल ऐसे रहे हैं दाम
साल 2026 में इंडेन (इंडियन ऑयल) 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला।जनवरी में दिल्ली में इसकी कीमत 1,691.50 रुपये थी, जो फरवरी, मार्च और अप्रैल में बढ़ते हुए मई में रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये और जून में 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई।इसके बाद जुलाई में तेल कंपनियों ने 183.50 रुपये की कटौती कर कीमत 2,930 रुपये कर दी और अब अगस्त में फिर 202 रुपये की कमी के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर 2,728 रुपये का हो गया है। इसी तरह कोलकाता में जून में कीमत 3,255.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, जो जुलाई में घटकर 3,081.50 रुपये और अगस्त में 209 रुपये की नई कटौती के बाद 2,872.50 रुपये रह गई है। यानी जून के मुकाबले अब दिल्ली में कुल 385.50 रुपये और कोलकाता में 383 रुपये की राहत मिल चुकी है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम स्थिर रखे गए हैं। नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये बनी हुई है। इससे पहले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मार्च और जून में कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था। मार्च में 60 रुपये और जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

See also  सेक्स रैकेट चलाते हैं IPS अधिकारी, महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत के बाद जांच शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now