रांची में बारिश के बीच निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, 10 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 27, 2025

रांची में बारिश के बीच निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, 10 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने तथा मॉनसून के अत्यधिक सक्रिय रहने के कारण राज्य के दक्षिणी इलाके में 30 जून तक वज्रपात के साथ रूक-रूक कर बारिश की संभावना है। 27 जून को रथयात्रा के दिन गुमला, खूंटी, सिमडेगाख् पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे और रूक-रूक कर हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

राष्ट्रपति द्रौपर्दी मुर्मू ने शिबू सोरेन से की मुलाकात, हेमंत और कल्पना से दिशोम गुरू के स्वास्थ्य को लेकर ली जानकारी
रांची में जगन्नाथ रथयात्रा और मेला को लेकर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 7 जुलाई तक जारी रहेगा। बदली व्यवस्था के तहत गोलचक्कर, नया सराय रोड़, जेएससीए स्टेडियम और पुराना विधानसभा रोड़ पर सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा। तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर तक सभी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा मैदान तिराहा से जगन्नाथपुर बाजार तक वाहनों की इंट्री बंद की गई है। ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जगन्नाथपुर ट्रैफिक थानेदार को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे खुद अपनी टीम के साथ लगातार यातायात व्यवस्था पर पूरी नजर रखेंगे।

See also  सासाराम में बाल-बाल बचे DSP; नो एंट्री में घुसे डंपर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति कक्ष में घुसकर की गई बेअदबी, VC ने वीडियो जारी कर जताई नाराजगी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 27 जून को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावे निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा होने की संभावना है।ऐसे में शुक्रवार को निकलने वाली रथयात्रा के दौरान भी भारी वर्षा होने की संभावना है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विशेष रूप से बारिश होती है। इन जिलों में शुक्रवार को मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के 64 इंस्पेक्टर प्रमोशन के बाद बने DSP, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना
वहीं, 28 और 29 जून को दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि एक जून से 26 जून के बीच पूरे राज्य में सामान्य से 89 प्रतिशत अधिक वर्षापात हुआ है।वहीं, रांची में सामान्य वर्षापात 158.2 मिमी की तुलना में अब तक 512.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। पूरे राज्य में अब तक रांची में ही सर्वाधिक वर्षापात रिकॉर्ड किया गया है जबकि, सबसे कम गोड्डा में सामान्य वर्षापात 137.9 मिमी की तुलना में अब तक 111 मिमी वर्षा हुई है।

See also  झारखंड में फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 दिन बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का मिजाज
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now