- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

पलामू के MMCH मेडिकल कॉलेज में छात्रों का जबदस्त हंगामा, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, सरकार को लिखी चिट्ठी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

पलामू के MMCH मेडिकल कॉलेज में छात्रों का जबदस्त हंगामा, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, सरकार को लिखी चिट्ठी

पलामूः बुधवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में छात्रों ने जबदस्त हंगामा किया। मेडिकल कॉलेज के अनुशासन समिति द्वारा दो छात्रों को निलंबित किये जाने से नाराज छात्रों ने हंगामा और नारेबाजी की। मेडिकल कॉलेज के 90 इंटर्न और 490 जूनियर डॉक्टर एक साथ सड़क पर उतरे हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट कार्यालय के पास प्रदर्शन किया।

हजारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद, बीच सड़क पर दो लोगों को मारी गोली
मेडिकल के छात्र प्रिंसिपल की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल जान बूझकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और उन्हे धमकी दे रहे है, छात्रों को निजी तौर पर टारगेट किया जाता है। छात्रों के प्रदर्शन की वजह से मेडिकल कॉलेज की ओपीडी प्रभावित रही। बाद में कॉलेज के प्रिंसिपल पीएन महतो, सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टर के साथ वार्ता के बाद छात्रों का हंगामा और आंदोलन खत्म हुआ। प्रिंसिपल पीएन महतो ने बताया कि छात्रों का निलंबन वापस ले लिया गया है और फाइन को भी खत्म किया जा रहा है।

See also  जमशेदपुर से केरल जा रही टाटा-एनाकुर्लम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, एक यात्री की मौत

jh pal 01 medical hungama pkg 7203481 25062025142748 2506f 1750841868 208 scaled

टीवी में अचानक हुए विस्फोट से लगी घर में आग, जमशेदपुर में सामने आया चौकाने वाला मामला
प्रिंसिपल पीएन महतो ने कहा कि कॉलेज में छात्रों को नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को हर हाल में रास्ते में बाइक चलाते समय हेलमेट लगाना होगा। प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की धमकी नहीं दी जा रही है, न ही उन्हें डरने की जरूरत है। इधर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को हटाने को लेकर राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है।छात्रों ने प्रिंसिपल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने पत्र में लिखा है कि प्रिंसिपल उन्हें धमकी देते हैं। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल के द्वारा करियर खत्म करने की भी धमकी दी जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now