हजारीबाग में अपराधियों के हौसले बुलंद, बीच सड़क पर दो लोगों को मारी गोली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

पटना में गैस सिलेंडर वेंडर की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

हजारीबागः जिले में अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी आम लोगों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। बड़कागांव में दो दिन पहले कोयला ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण एजेंसी में अपराधियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी थी, रविवार को ज्वेलरी शॉप में दो बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की थी जिसकी जिम्मेदारी उत्तम यादव नाम के अपराधी ने ली थी और अब बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने बीच सड़क दो लोगों को गोली मार दी है।

ढुलू महतो को आया गुस्सा, कंपनी के GM को धमकाया, कहा-‘मारकर मुंह फोड़ देंगे’, पुलिस अधिकारी देखते रहे तमाशा
केरेडारी प्रखंड के केरेडारी-बड़कागांव मेन रोड़ पर पतरा पुल के पास अपराधियों ने बुधवार की सुबह दो लोगों को गोली मार दी। दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से एक युवक को सीने में गोली लगी है। जबकि दूसरे को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल बड़कागांव थाना क्षेत्र के लुरुंगा गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है।

See also  झारखंड चुनाव में 53 जवानों को ले जा रही बस का ब्रेक फेल, पोल से टकराने के बाद दौड़ा करंट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now