टीवी में अचानक हुए विस्फोट से लगी घर में आग, जमशेदपुर में सामने आया चौकाने वाला मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

टीवी में अचानक हुए विस्फोट से लगी घर में आग, जमशेदपुर में सामने आया चौकाने वाला मामला

जमशेदपुरः कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 स्थित एक घर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। अप्पा राव के घर में अचानक टीवी में विस्फोट के साथ आग लग गई। आगलगी की इस घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

रांची के सिल्ली में एक घर में घुसा बाघ, गांव में मची अफरा-तफरी
जिस समय टीवी में विस्फोट हुआ उस वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे लेकिन अच्छी बात ये रही कि आग लगने के साथ ही सभी लोग घर के बाहर निकल गए। घटना के बाद झारखंड अग्निशामक विभाग और टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

ढुलू महतो को आया गुस्सा, कंपनी के GM को धमकाया, कहा-‘मारकर मुंह फोड़ देंगे’, पुलिस अधिकारी देखते रहे तमाशा
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अप्पा राव के घर में रखे टीवी में अचानक से ब्लास्ट हो गया। इसके बाद आग पूरे कमरे में फैल गयी। घटना के बाद परिवार के लोग बाहर आ गये। उसके बाद आस-पास के लोगों ने आग पर पानी डालना शुरू कर दिया। साथ ही झारखंड अग्निशामक विभाग और टाटा स्टील फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। जिसके बाद टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

See also  पीएम मोदी के मौन व्रत पर विपक्ष की चाहत मीडिया भी रहे मौन, नहीं दिखाए प्रसारण नहीं तो अंतिम चरण के प्रसारण पर पड़ सकता है असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now