लखीमपुर खीरी में तेंदुए से भिड़ गया निहत्था युवक, जान पर खेलकर दिखाई बहादुरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

leopard

यूपीः लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज के जुगनूपुर स्थित ईंट भट्ठे पर तेंदुए ने वहां काम करने गए युवक पर हमला कर दिया। इस पर युवक उससे भिड़ गया। यह देख काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और तेंदुए पर ईंट-पत्थर फेंके। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। जिससे युवक की जान बची। हालांकि वह घायल हो गया, वहीं तेंदुआ भी चोटिल हुआ है।

सूचना पर रेंजर और वन दरोगा पहुंचे तो घायल तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इससे वन दरोगा और रेंजर समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ लिया है।

पहचान नहीं हो इसलिए जला दिया चेहरा, पटना में महिला की लाश मिलने से सनसनी

धौरहरा वन रेंज के गांव जुगनूपुर गांव स्थित मेड़ईलाल वर्मा के भट्ठे की चिमनी में छिपे बैठे तेंदुए ने गिरधारी पुरवा निवासी मिहीलाल पर हमला कर दिया। यह देख पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने युवक को बचाने के लिए तेंदुए पर ईंटों-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे तेंदुआ युवक को छोड़कर केले के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी को दी।

See also  जापान एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर, प्लेन में लगी भयंकर आग, प्लेन में 379 पैसेंजर थे सवार

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम जाल लेकर केले के खेत की ओर बढ़ रही थी, तभी तेंदुए ने टीम पर हमला कर दिया। इससे वन दरोगा राजेश कुमार दीक्षित, रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी, पीआरवी आरक्षी राम सजीवन और एक ग्रामीण गांव जुगुनूपुर निवासी इकबाल खां घायल हो गए। घायलों को सीएचसी धौरहरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने फौरी इलाज के बाद मिहीलाल, इकबाल खां तथा वन दरोगा राजेश दीक्षित को लखीमपुर रेफर कर दिया।

सिंचाई के लिए खोदा गड्ढा बन गया काल, रांची में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत

मामूली घायल रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी और पीआरवी आरक्षी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम के अलावा प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्र और सीओ शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। काफी संख्या में ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। कुछ देर बाद वन कर्मियों ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पकड़ लिया है।

See also  ब्रिटिश रॉयल फैमिली का नाम भी एपस्टीन फाइल्स आया, पूर्व प्रिंस एंड्रयू की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल

क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुआ के हमले से वन दरोगा, रेंजर और युवक सहित चार पांच लोग घायल हुए हैं। तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया गया है।

जीएसटी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ टैक्स चोरी में रांची के 2 कारोबारी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now