पहचान नहीं हो इसलिए जला दिया चेहरा, पटना में महिला की लाश मिलने से सनसनी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 25, 2025

पलामू लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं में मिला, ऑनर किलिंग की आशंका, कथित प्रेमी से पुलिस की पूछताछ

पटना से सटे पुनपुन के पीपरा थाना क्षेत्र स्थित बसियावां खंधा में एक 30 वर्षीया महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि शव की पहचान नहीं हुई है। महिला का चेहरा व ऊपर का हिस्सा जला हुआ था। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने महिला की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए किसी ज्वलनशील पदार्थ छीटकर चेहरा को जला दिया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच जांच की और कुछ नमूना संग्रह कर साथ ले गई।

सिंचाई के लिए खोदा गड्ढा बन गया काल, रांची में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत

पीपरा थानाध्यक्ष आरके पाल ने बताया कि महिला की हत्या अन्यत्र जगह करने के बाद बिहटा-सरमेरा स्टेट हाइवे-78 से अपराधियों ने शव को रात में लेकर सड़क से करीब डेढ किलोमीटर उतर बधार में एक खेत में फेंककर भाग गये। उन्होंने बताया कि महिला का चेहरा बूरी तरह जला दिया गया है। जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही है।शव के पास कोई खून या कोई और चीज बरामद नहीं हुआ है।

See also  पटना की मेयर सीता साहू का बेटा भगौड़ा, पुलिस की दबिश के बाद शिशिर बिहार से हुआ फरार, आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

जीएसटी इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई, 50 करोड़ टैक्स चोरी में रांची के 2 कारोबारी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now