चलती बाइक पर ‘प्यार की सवारी’ पड़ी महंगी, नोएडा पुलिस ने ठोका 53,500 का चालान; VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 16, 2025

Noida_Couple_Viral_Video

नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर कपल को चलती बाइक पर रोमांस करना भारी पड़ गया। नोएडा पुलिस ने बाइक का मोटा चालान ठोक दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बाइक पर बैठे कपल ने न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाला।

इस जोड़े की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो में युवक बाइक चलाते हुए और युवती उससे लिपटकर ‘इश्क’ लड़ाते नजर आए। नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा और ट्रैफिक पुलिस तक बात पहुंच गई।

इतनी गोली मारूंगी कि पहचान नहीं बचेगी; पंप पर महिला ने सेल्समैन के सीने पर तान दी पिस्तौल

वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि बाइक चालक ने कई ट्रैफिक नियम तोड़े, जिसमें बिना हेलमेट ड्राइविंग, खतरनाक तरीके से बाइक चलाना और यातायात सुरक्षा को खतरा पैदा करना शामिल था।

See also  लाठी के साथ जवान कैसे करते नक्सलियों का सामना, दो जवान शहीद होने के बाद चतरा में पुलिस की तैयारियों पर उठे सवाल

पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए कुल 53,500 रुपये का चालान जारी किया। यह रकम कई उल्लंघनों के लिए तय की गई, जो इस जोड़े के लिए एक महंगा सबक बन गया।

डुमरी में सुखराम महतो की मौत के बाद हो रहे प्रदर्शन के बीच आरोपी BDO अन्वेषा ओना गई छुट्टी पर, परिजनों के साथ जयराम महतो बैठे धरने पर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now