रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल

रांची में रविवार को हुई बारिश में नगर निगम की खुली पोल, राजधानी का जलजमाव से हाल बेहाल

रांचीः रविवार को राजधानी रांची में हुई बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई। शहर और आस-पास के इलाकों में सिर्फ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। सड़कें दरिया बनने के साथ बरसात का पानी घरों में घुस रहा है। दो दिन पहले जोरदार बरसात के बाद आज रविवार को दोपहर बाद हुई बारी बारिश ने फिर से शहर को डुबा दिया है।

24433012 ranchifff

रविवार को रांची में जोरदार बारिश और वज्रपात, राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव
रविवार को सिर्फ 1 घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। कई मोहल्ले जलमग्न हो गए, नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी घरों में घुस गया। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद मामले का संज्ञान लेते हुए नगर निगम और जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि सभी प्रमुख नाले-नालियों की सफाई युद्धस्तर पर की जाए, ताकि मानसून के दौरान शहर जलमग्न न हो।

1200 675 24433012 thumbnail 16x9 jdjjd

रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि चिन्हित जलजमाव वाले इलाकों पर विशेष निगरानी रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि हर बार की तरह इस बार भी राजधानी पानी में न डूबे। लेकिन रविवार की बारिश ने सरकार और निगम के तमाम दावों को झूठा साबित कर दिया।

रांची में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचला, तीन की मौत
निचले इलाकों में बने घरों में रहने वालों की स्थिति और भी ज्यादा बदतर हो गई। अपार्टमेंट तक में घुटने भर तक पानी भर जाने से लोग परेशान हैं। नाला जाम होने के कारण और बिल्डर के द्वारा खराब निर्माण करने से दीपाटोली के एकलव्य टावर में पानी भर गया। यहां रहने वाले लोग रेरा में केस दर्ज करा चुके हैं,बावजूद इसके लोगों की कोई सुनने वाला नहीं है। सभी का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

ranchi weather 1750598393707 1750598408696

नालंदा और जहानाबाद में बाढ़ जैसे हालात, 6 जगहों पर टूटा बांध, 7 इंजीनियरों पर गिरी गाज
रांची के कई घरों में तो हालात और भी भयावह नजर आए। कई स्थानों पर तो लोगों का पूरा बेड तक डूब गया। टेबल कुर्सी तक पानी में डूबे नजर आए। मेज पर रखे टीवी तक पानी भर गया। नालों की साफ सफाई नहीं और इसके अंदर कचरा जमा होने से कई स्थानों पर तो गंदा पानी सड़कों पर बहता नजर आया। दो दिन पहले भी लगातार चार दिन तक हुई बारिश में रांचीवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। एक दिन राहत मिलने के बाद फिर से इंद्रदेव कहर बनकर बरसें हैं। मॉनसून के शुरुआती दौर की बारिश में रांची पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुकी है। इस अव्यवस्था का बड़ा कारण नगर निगम की ओर से समय रहते साफ सफाई नहीं करने और नालों को जैसे-तैसे छोड़ देना ही बड़ा कारण माना जा रहा है।

 

भतीजा पर आया चाची का दिल, बेटी और पति के सामने प्रेमी से कर ली शादी
रांची में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदला और करीब आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस थोड़े से समय में ही कई मोहल्लों की सड़कें तालाब बन गईं। कोकर, हरमू, अपर बाजार, लालपुर, हिंदपीढ़ी, डोरंडा जैसे इलाकों में पानी भर गया। कई जगहों पर तो नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now