रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2025

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः 19 जून को राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। इसकी वजह से स्कूलों को भी प्रशासन ने बंद कर दिया। एक बार फिर से रांची समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने 24 और 25 जून को रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, रामगढ, गुमला और खूंटी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

रांची-पतरातू रोड़ पर भू-धंसान, निकल रहा है धुआं, यातायात को किया गया बंद
वहीं 25 जून को भी रांची सहित रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना जतायी है। दोनों दिन संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

लालू यादव के साले साधु यादव ने झारखंड BJP के इलेक्शन मैनेजमेंट चीफ को भेजा नोटिस, ठोका 5 करोड़ के मानहानि का दावा
इधर राजधानी रांची में फिलहाल बादल छाये रहेंगे और दोपहर बाद कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड, दुमका, देवघर और जामताड़ा शामिल है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में फिलहाल मौसम साफ रहेगा।

See also  रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत, मलबे में फंसा एक शख्स
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now