रांची में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचला, तीन की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 22, 2025

रांची में दर्दनाक सड़क हादसाः तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचला, तीन की मौत

रांचीः राजधानी रांची के नामकुम इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें एक मृतक सिविल कोर्ट के पेशकार थे।

बाबूलाल मरांडी ने की रघुवर दास के साथ मुलाकात, प्रदेश BJP के संगठन को लेकर हुई चर्चा
शनिवार देर रात नामकुम इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार की वजह से तीन लोगों की जान चली गई। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल चल रहे व्यक्ति की कुचल दिया और फिर खुद भी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई है।

रांची समेत पांच जिलों में फिर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इस हादसे में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है। हादसे को लेकर सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि रात में 10 बजकर 12 मिनट पर सोम सिन्हा से बात हुई थी वो पैदल ही घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक सोम घर नहीं पहुंचे तो वो उनकी खोजबीन के लिए निकले लेकिन वो कही नजर नहीं आए। हालांकि उनकी नजर एक सड़क हादसे पर भी पड़ी लेकिन वो आगे बढ़ गए। जब कहीं सोम का पता नहीं चला तो हादसे वाली जगह पहुंचे जहां उनका चप्पल देख पहचाना गया।वहीं यही हाल प्रवीर हांसदा के परिजनों का भी रहा उन्हें भी प्रवीर के हादसे की जानकारी ब्रिज पर पड़े जूते से मिली।

See also  खूंटी बंद का दिखा व्यापक असर, पहड़ा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आदिवासी समाज के लोग उतरे सड़क पर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now