झारखंड में आज फिर बरसेगी आफत! बिहार में आंधी-बिजली का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 20, 2025

heavy rain

Bihar Weather Today: बिहार में मॉनसून अपने पूरे वेग में आ गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दक्षिण बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, उत्तर बिहार के जिलों में आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। राज्य भर में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिनों तक मॉनसून संबंधी गतिविधियों के लिए बिहार में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

बिहार में मॉनसून ने 17 जून को सीमाचंल के रास्ते प्रवेश किया था। महज 48 घंटे में इसने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। खास बात यह है कि मॉनसून अभी सक्रिय है और राज्य में भारी बारिश का दौर जारी है। खासकर दक्षिण बिहार के जिलों में भी झमाझम बारिश हो रही है।

22 जुलाई से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, पेश होंगे कई बड़े विधेयक

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को गया, नवादा, जमुई, बांका, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में भी भारी बारिश की आशंका है।

See also  मेरे खिलाफ मानहानि की याचिका सुनवाई योग्य नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट  में धोनी  की अपील

इसके अलावा सभी जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। राजधानी पटना में भी शुक्रवार को बादलों का डेरा रहेगा और झमाझम बारिश के एक-दो दौर होने की संभावना है।

शराब से सजी अलमारी ने भड़काई जस्टिस यशवंत वर्मा के घर में आग, कैश कांड में बड़ा खुलासा

झारखंड में भी होगी जोरदार बारिश, कई स्कूलों को किया गया बंद

Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर से आसमान से आफत बरसेगी। गुरुवार को हुई बारिश ने 8 की जान ले ली और मौसम विभाग ने एक बार फिर से 10 जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा हैं।

वहीं गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, चतरा, पलामू, गढ़वा, गुमला व सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देवघर और जामताड़ा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र कायम है। 21 जून के बाद बारिश की रफ्तार में कमी आने से राहत मिलेगी।

See also  दूरसंचार कंपनी का मैनेजर नाबालिग बेटी का कर रहा था यौन शोषण, मां को छोड़ दूंगा... कह कर करता रहा प्रताड़ित,डॉक्टर के सामने खुला राज

सांसद उपेंद्र कुशवाहा को फोन करके कहा- 10 दिन में तुम्हें मार देंगे… लॉरेंस बिश्नोई के नाम से आया कॉल

झारखंड में तीन दिन से हो रही बारिश को देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने शुक्रवार को भी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। खासकर मौसम विभाग द्वारा घोषित किए गए रेड अलर्ट वालों जिलों में एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। इनमें रांची, रामगढ़, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग समेत अन्य जिले शामिल हैं।

वहीं पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं स्थगित रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए गुरुवार को रांची, खूंटी, रामगढ़ समेत आठ जिलों में स्कूलों में कक्षाओं का संचालन बंद रहा। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बेहद भारी बारिश होने की आशंका जताई है।

एकबार फिर मानवता शर्मशार; PhD छात्र ने बेहोश कर 60 से अधिक लड़कियों का किया रेप, VIDEO भी बनाए

See also  JPSC नियुक्ति परीक्षा में मूल्यांकन को लेकर दाखिल याचिका खारिज,झारखंड हाईकोर्ट ने देखिये क्या कहा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now