रांचीः झारखंड में मानसून की एंट्री के साथ मुसलाधार बारिश लगातार हो रही है। 18 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा की थी इसके बाद जमशेदपुर और धनबाद के स्कूलों को बुधवार को बंद कर दिया गया। 19 जून को मौसम विभाग ने रांची समेत झारखंड के छह जिलों में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है।
रांची में आफत की बारिश जारी, कई जगहों पर गिरे पेड़, तो कहीं हुए सड़क पर गड्ढे
बारिश के रेड अलर्ट से पहले ही बुधवार को राजधानी रांची में मुसलाधार बारिश हो रही है। गुरूवार यानी 19 जून को मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है इसको देखते हुए रांची के उपायुक्त मंजू भजंत्री ने जिले के सभी स्कूलों को कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक 19 जून को बंद रखने का आदेश दिया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए डीसी ने पहले ही गैर जरूरी यात्रा से बचने को लेकर आम लोगों को अलर्ट किया था। बुधवार को वो बारिश के दौरान हालात का जायजा लेने रांची के सड़क पर उतरे।

मौसम विभाग ने 19 और 20 जून के लिए जिन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है उसमें राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह शामिल है। इसके साथ ही खूंटी, धनबाद, जामताड़ा, देवघर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चतरा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश को येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंहभूम और पलामू प्रमंडल के इलाकों बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
झारखंड में मानसून की शानदार एंट्री, रांची समेत 18 जिलों में बारिश, कल भारी बारिश का रेड अलर्ट
डीसी ने 19 जून को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने का आदेश देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्राओं के सुरक्षार्थ दिनांक 19.06.2025 को जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रांची उपायुक्त ने निर्देश जारी कर कहा-जरूरी न हो तो घर से नहीं निकले
भारत मौसम विज्ञान विभाग, भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड, राँची के विशेष बुलेटिन दिनांक 19.06.2025 को भारी बारिश के परिप्रेक्ष्य में रेड जोन की श्रेणी में राँची जिला को चिन्हित करते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
आदेश का अनुपालन नहीं किये जाने पर संबंधित विद्यालय/संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धारा के तहत उत्तरदायी होंगे।
भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर स्कूली छात्राओं के सुरक्षार्थ दिनांक 19.06.2025 को जिला में संचालित सभी कोटि के सरकारी/गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं सभी निजी विद्यालयों में वर्ग- KG से वर्ग-12 तक के विद्यालय को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
भारत मौसम… pic.twitter.com/r5gjfKN57m
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) June 18, 2025
चाईबासा में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 14 IED बरामद, नक्सली डम्प को किया गया ध्वस्त
जिले के सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रधानाध्यापक-सह- निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, सभी कोटि के विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक/संबंधित शिक्षक-शिक्षिका/संबंधित विद्यालय प्रधान एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) प्रारंभिक/माध्यमिक एवं +2 उच्च विद्यालय/सचिव/प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश पालन हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है।




