झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, रांची उपायुक्त ने निर्देश जारी कर कहा-जरूरी न हो तो घर से नहीं निकले

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 17, 2025

बिहार-झारखंड सहित 17 राज्यों में 6 दिन तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांचीः झारखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिये है। 19 जून को राजधानी रांची समेत छह जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री, इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश की उम्मीद
रांची के उपायुक्त मंजू भजंत्री ने 19 जून और 20 जून को भारी बारिश को लेकर प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहते हुए आवश्यक निर्देश दिये है। रांची उपायुक्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि मौसम विभाग ने रांची में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रांची में 19 जून 2025 के सुबह 8.30 से लेकर 20 जून 2025 की सुबह 8.30 बजे तक जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
रांची डीसी ने आगे संभावित प्रभाव के बारे में लिखा है कि परिवहन और बिजली व्यवस्था में व्यवधान हो सकता है। जिले के नीचले इलाकों में जलजमाव हो सकता है। कमजोर संरचनाओं और कच्ची सड़कों को नुकसान होने के साथ ही जान-माल का भी खतर हो सकता है इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

See also  रांची समेत 14 जिलों में तेज आंधी-बारिश, ठनका से चार की मौत

GtpvcYkW4AA fkh

बिहार-झारखंड में आज से मानसून का दिखेगा असर, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, वज्रपात ने ली कई की जान
भारी बारिश को देखते हुए उपायुक्त मंजू भजंत्री ने लोगों को नीचले इलाकों से दूर सुरक्षित इलाकों में रहने की सलाह दी है। गैर-जरूरी यात्रा से लोगों को बचने की सलाह देते हुए जलभराव की स्थित में सावधानी बरतने को भी कहा है। इस दौरान बिजली उपकरणों के उपयोग में सावधानी बरतने की हिदायत भी उपायुक्त ने दी है।

 

शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, पूर्व उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश गिरफ्तार
डीसी ने आपात स्थिति में प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम के निर्देश को मानने की सलाह दी है, साथ ही कहा है कि जिला प्रशासन मौसम विभाग पर नजर रखे हुए है, आधिकारिक सूचना पर आम लोग ध्यान देंगे और अफवाहों से बचेंगे। मौसम विभाग ने 19 और 20 जून के लिए जिन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है उसमें राजधानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह शामिल है। इसके साथ ही खूंटी, धनबाद, जामताड़ा, देवघर में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चतरा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश को येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंहभूम और पलामू प्रमंडल के इलाकों बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now