बिहार के गोपालगंज में जहरीले सांप खौफ, एक दिन में 13 लोगों को डंसा, दो महिलाओं की अब तक हुई मौत

बिहार के गोपालगंज में जहरीले सांप खौफ, एक दिन में 13 लोगों को डंसा, दो महिलाओं की अब तक हुई मौत

डेस्कः बिहार में बारिश के साथ ही सर्पदंस की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है। राज्य के गोपालगंज में सर्पदंस के मामले ने सबको हैरान कर दिया है। एक दिन में जहरीले सांप ने 13 लोगों को डंसा है जिसमें अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है।

JDU महानगर अध्यक्ष से मांगी गई रंगदारी, हर महीने एक लाख रुपये देने की डिमांड
मंगलवार को गोपालगंज में 12 से ज़्यादा लोगों को सांप के डसने की वजह से अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो महिलाओं की मौत हो गई। बाकी 10 से अधिक मरीजों की हालत गम्भीर रही, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई।

Gopalganj News

NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, रांची के सेंटर का VIDEO हुआ वायरल
बबीता देवी, उम्र 41 उचकागांव की रहने वाली थीं। सुबह अपने बथान जा रही थीं, तभी अनजाने में एक सांप पर उनका पैर पड़ गया। सांप ने उन्हें तीन बार डंसा। बेहोश होकर वहीं गिर गईं। सदर अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मलावती देवी, 45, फुलवरिया के डेरवा गांव की थीं। घर में काम कर रही थीं कि सांप ने डंसा। इलाज के लिए पहले लोकल अस्पताल, फिर सदर अस्पताल लाया गया, पर ज़हर शरीर में फैल चुका था। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

अपराधियों के खिलाफ गवाही नहीं देने जाने वाले पुलिस अफसरों पर होगी कार्रवाई, बिहार के DGP का फरमान
बरौली, बैकुंठपुर, जादोपुर, मांझा, मीरगंज और थावे से सर्पदंश के केस लगातार बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों की मुस्तैदी से 11 लोगों की जान बची, पर स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों की लापरवाही और ओझा-तांत्रिक के भरोसे बैठना अब भी चिंता का कारण है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now