झारखंड के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को लगाई फटकार, IPS अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के आदेश को किया रद्द

झारखंड के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को लगाई फटकार, IPS अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के आदेश को किया रद्द

रांचीः झारखंड सरकार के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को फटकार लगाई है। 10 जून को मुख्यालय द्वारा 8 आईपीएस अधिकारियों को दिए गए अतिरिक्त प्रभार के आदेश पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे रद्द कर दिया है।
गृह विभाग के संयुक्त सचिव आलोक कुमार ने राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता को पत्र लिखकर ऐसे निर्णय बिना उच्चस्तरीय मंजूरी के जारी किये जाने पर आपत्ति जाहिर किया है। उन्होने पत्र में लिखा है कि अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार देने का अधिकार केवल मुख्य सचिव स्तर से अनुमोदित किया जा सकता है वो भी सिर्फ एक महीने के लिए। इससे ज्यादा अवधि के लिए अगर अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है तो मुख्यमंत्री की अनुमति अनिवार्य हो जाती है।

दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, तकनीकी कारणों से किया गया डायवपर्ट
पत्र में कहा गया है कि बार-बार पुलिस मुख्यालय द्वारा नियमों की अनदेखी कर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौपे जा रहे है, जो नियमानुसार नहीं है। ऐसे निर्णय बीते 10 जून को लिया गया, जब वर्तमान पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रांची द्वारा एक आदेश जारी कर आठ आईपीएस अधिकारियों को बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के रिक्त पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

DGP अनुराग गुप्ता के नियुक्ति का मामलाः झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब
गृह विभाग का सख्त रुख
गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त प्रभार या तबादले का निर्णय लेने से पहले तय प्रक्रिया का पालन किया जाए। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि अस्थायी रूप से किसी अधिकारी की अनुपस्थिति होती है और वैकल्पिक व्यवस्था की आवश्यकता होती है, तो एक माह तक मुख्य सचिव से अनुमति लेकर कार्यभार सौंपा जा सकता है। उससे अधिक अवधि के लिए मुख्यमंत्री की अनुमति आवश्यक है।

गिरिडीह के डुमरी में पंचायत सचिव के शव को लेकर किया जा रहा प्रदर्शन हुआ खत्म, जयराम महतो की दखल के बाद BDO पर कार्रवाई का मिला आश्वासन
किन अधिकारियों को मिला था कौन सा प्रभारः
सौरभ (जैप-10 कमांडेंट): जैप-1 कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार
कपिल चौधरी (ग्रामीण एसपी, धनबाद): जैप-3 कमांडेंट का अतिरिक्त दायित्व
राजकुमार मेहता (एसपी, जामताड़ा): आईआरबी-1 का प्रभार
सुमित अग्रवाल (एसपी, चतरा): आईआरबी-3 का कार्यभार
हरीश बिन जमा (एसपी, गुमला): आईआरबी-5 की अतिरिक्त जिम्मेदारी
मुकेश कुमार (एसपी, गोड्डा): आईआरबी-8 का अतिरिक्त दायित्व
ऋत्विक श्रीवास्तव (सिटी एसपी, धनबाद): रेल एसपी, धनबाद का कार्यभार
ऋषभ गर्ग (ग्रामीण एसपी, जमशेदपुर): रेल एसपी, जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now